/hindi/media/media_files/trhyPyb3I1Xlri7tnlZk.png)
File Image
Budget Will Be Presented At The Parliament Today: आज यानी 1 फ़रवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातर आठवां बजट पेश करेंगी। यह बजट सुबह 11:00 बजे पेश किया जाएगा। इस बार बजट सेशन दो हिस्सों में होने जा रहा है। कल यानी 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ज्वाइंट सेशन में अभिभाषण दिया था। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया था। बजट का पहला सेशन 31 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक होगा। यह सेशन 14 दिनों तक चलेगा जिसमें 9 बैठकें होंगी। इसके साथ ही दूसरा सेशन 10 मार्च से लेकर 4 मार्च तक होगा। यह सेशन 26 दिनों तक चलेगा जिसमें 18 बैठकें होंगी। चलिए बजट से जुड़ी अभी तक मुख्य बातों के बारे में जानते हैं-
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी
निर्मला सीतारमण सुबह 8:45 पर अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंचती हैं। यहां पर वे आधा घंटा रूकती हैं और इसके बाद राष्ट्रपति से मिलती हैं। राष्ट्रपति भवन पहुंचकर उन्होंने बजट की कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी। राष्ट्रपति ने उन्हें दही चीनी भी खिलाई। इसके बाद कैबिनेट की बैठक संसद भवन में हुई जहां पर बजट को मंजूरी दी गई। इस बार भी बजट पेपरलेस ही पेश किया जाएगा। निर्मला सीतारमण पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट पेपरलेस पेश कर चुकी हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं। वह कुछ ही देर में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
#WATCH | #UnionBudget2025 | Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman arrives at the Parliament. She will present the Union Budget shortly. pic.twitter.com/sWh7HcQgnR
— ANI (@ANI) February 1, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई।
#WATCH | President Droupadi Murmu feeds Union Finance Minister Nirmala Sitharaman the customary 'dahi-cheeni' (curd and sugar) ahead of her Budget presentation.
— ANI (@ANI) February 1, 2025
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman will present her 8th consecutive #UnionBudget, today in Parliament
(Source… pic.twitter.com/jZz2dNh59O
मधुबनी कला साड़ी पहनी
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी कला साड़ी पहनी है। यह साड़ी पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को श्रद्धांजलि है। वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी गईं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की और बजट के दिन इसे पहनने के लिए कहा।
#UnionBudget2025 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman is wearing a saree as a tribute to Madhubani Art and the skill of Padma awardee Dulari Devi.
— ANI (@ANI) February 1, 2025
Dulari Devi is a 2021 Padma Shri awardee. When FM visited Madhubani for a credit outreach activity at Mithila Art Institute,… pic.twitter.com/Q9ur6abaNt
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman and MoS Finance Pankaj Chaudhary meet President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The #UnionBudget2025 will be presented at the Parliament today. pic.twitter.com/yhU0UCM1v3
— ANI (@ANI) February 1, 2025