Tribal Girl Rape Case: लड़की का एक साल से पड़ोसी कर रहा था रेप, 6 महीने प्रेग्नेंट हुई लड़की

author-image
Swati Bundela
New Update

Tribal Girl Rape Case: लड़की का एक साल से पड़ोसी कर रहा था रेप, 6 महीने प्रेग्नेंट हुई लड़की -


1. यह मामला सामने तब आया जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की और फिर उसको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाकर लड़की को पता लगा कि वह 6 महीने प्रेग्नेंट है।

2. इसके बाद यह पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी हुई और अब लड़की को अस्पताल में ही भर्ती किया गया है और उसकी तबियत में अब सुधर है।

3. पुलिस ने भी इस मामले में छान बीन की है और इसके बाद सामने आया है कि लड़की के पड़ोसी उसका एक साल से ऊपर से रेप कर रहे थे।

4. लड़की कितने साल की है इसको लेकर अभी कुछ भी साफ़ नहीं है। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि लड़की कि उम्र 18 से ऊपर है वहीँ पुलिस अभी उसकी सही उम्र पता लगा रही है।

5. इस केस को मंडावर पुलिस देख रही है और पता लगा रही है कि कौन कौन सी धाराएं इस केस में लगेगी। क्या बच्ची के रेप करने को लेकर इनके ऊपर POCSO के अंतर्गत धाराएं लगेगी या नहीं ।

6. लड़की का लगातार उसके पड़ोसी ने रेप किया और उसका एबॉर्शन की दवाइयां देते रहा। इस कारण से लड़की 6 महीने प्रेग्नेंट थी फिर भी उसका बच्चा जी नहीं पाया था और मर गया था।

7. केस के बारे में डिप्टी सुपरिटेंडेंट का कहना है कि लड़की को एबॉर्शन की दवाइयां आरोपी ने अपने आरोप को छुपाने के लिए दी थीं।
न्यूज़