Advertisment

12 साल की लड़की ने कोरोना मरीज़ों के लिए 1.11 लाख का दिया दान

author-image
Swati Bundela
New Update
12 साल की लड़की ने दिया दान : एक 12 साल की बच्ची गुहिका सचदेव (Guhika Sachdev) ने COVID से लड़ने के लिए एक लाख से अधिक का दान दिया है। गुहिका जम्मू की 12 वर्षीय लड़की है और उसने देश के युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। गुहिका सचदेव ने यूट्यूब पर नवंबर में एक गाना अपलोड किया जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। लोगों ने उनके टैलेंट की खूब सराहना की। गुहिका ने अपने उस वायरल सॉन्ग से की गयी कमाई दान करके लोगों को एक नई प्रेरणा दी है।

Advertisment

COVID रोगियों के इलाज के लिए किया दान



गुहिका सचदेव ने यह राशि Government Medical College Jammu के प्रिंसिपल डॉ। शशि सुधन शर्मा (Dr. Shashi Sudhan Sharma) को दान की है। इस राशि का उपयोग उन COVID रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा जो इजाल का खर्च नहीं उठा सकते।

Advertisment


ऐसा करने का कारण पूछे जाने पर गुहिका सचदेव ने कहा, "लॉकडाउन के दौरान, मैंने प्रवासी मज़दूरों को हज़ारों किलोमीटर पैदल चलते हुए देखा और उन्हें बिना खाना और पानी के जाते देख मेरा दिल बहुत दुखा।"

"अगर ईश्वर ने हमें सब कुछ दिया है, तो हमें दूसरों की भी मदद करनी चाहिए।"-गुहिका सचदेव
Advertisment


लोगों के लिए प्रेरणा बनी गुहिका सचदेव



उन्होंने लोगों को इंस्पायर करने के लिए कहा, "अगर ईश्वर ने हमें सब कुछ दिया है, तो हमें दूसरों की भी मदद करनी चाहिए।" अगर एक बारह साल की लड़की लाइफ में इस बात को अपना सकती है तो हमे भी इससे सीख लेनी चाहिए और समाज में लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।
Advertisment




अगर 12 साल की लड़की COVID से लड़ने के लिए 1.11 लाख की राशि दान कर सकती है तो कोई भी दूसरों की मदद करने के लिए छोटी राशि का दान करके भी बदलाव कर सकता हैं।



12 साल की लड़की ने दिया दान, इसके अलावा ,गुजरात के एक शौकिया रेसलर सिमरन मकवान (Simran Mecwan,) ने भी physically challenged लोगों को अपनी प्राइज मनी और अन्य पुरस्कार दान किए हैं। युवा लड़कियां और महिलाएं देश भर में आगे आ रही हैं और वह बदलाव है जो हम समाज में देखना चाहते हैं।
इंस्पिरेशन 12 साल की लड़की ने दिया दान
Advertisment