Advertisment

Uber कंपनी ने बेंगलुरु के बाद मुंबई और दिल्ली में Pet सर्विसेज को किया लॉन्च

Uber ने अपनी Pet सर्विसेज को बड़ा दिया। बेंगलुरु के बाद अब मुंबई और दिल्ली में Pet सर्विसेज को लॉन्च किया गया। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब मुंबई और दिल्ली में भी लोग Uber Cab में ट्रैवल करते समय अपने Pet को साथ लेकर जा सकते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Uber Pet Services

Photograph: (Uber)

Uber Introduces Pet-Friendly Rides in Delhi and Mumbai: Uber ने अपनी Pet सर्विसेज को बड़ा दिया। बेंगलुरु के बाद अब मुंबई और दिल्ली में Pet सर्विसेज को लॉन्च किया गया। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब मुंबई और दिल्ली में भी लोग Uber Cab में ट्रैवल करते समय अपने Pet को साथ लेकर जा सकते हैं। इस सुविधा से Pet पेरेंट्स के लिए ट्रैवल करना बहुत ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाएगा। 

Advertisment

Uber कंपनी ने बेंगलुरु के बाद मुंबई और दिल्ली में Pet सर्विसेज को किया लॉन्च 

इंडिया और दक्षिण एशिया की उबर प्रमुख श्वेता मंत्री ने TOI से कहा, "पालतू जानवरों के माता-पिता से फीडबैक सुनने के बाद, अब हम Uber Pet को ऑन-डिमांड बुक करने का विकल्प दे रहे हैं, जिससे आपके पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।"

Advertisment

Pet पेरेंट्स के लिए हमेशा ही और ट्रैवल करना मुश्किल होता है क्योंकि ऐसे सर्विसेज बहुत कम हैं जहां पर लोग अपने Pet के साथ ट्रेवल कर सकते हैं। वहीं पर उबर इंडिया ने बेंगलुरु में एक साल पहले इस सक्सेसफुल सर्विस लॉन्च करने के बाद मुंबई और दिल्ली में भी इसे लॉन्च करने का ऐलान किया है ताकि Pet पेरेंट्स किसी परेशानी के बिना अपने पालतू जानवरों के साथ ट्रेवल कर सकें।

ऑन-डिमांड और रिजर्व जैसे दो ऑप्शन

Uber Pet में ऑन-डिमांड और रिजर्व जैसे दोनों ऑप्शन हैं। ऑन-डिमांड में आप यात्रा के समय तुरन्त Uber Pet बुक कर सकते हैं। दूसरे ऑप्शन में आप पहले से अपनी राइट को शेड्यूल कर सकते हैं ताकि आपको बाद में कोई परेशानी ना हो। इस तरह आपको Pet के साथ ट्रैवल करते समय फ्लैक्सिबिलिटी रहेगी जैसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं। Uber Pet के साथ आपको वेट के पास अपने Pet को लेकर जाना आसान हो जाएगा। आप ट्रिप पर अपने Pet को साथ लेकर जा सकते हैं या फिर आप शहर में भी अपने Pet के साथ घूम सकते हैं। इसके साथ ही हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Pet Pet Animal Pet Owner Pet Parent Pets For Kids uber
Advertisment