Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस में क्या हो रहा है? कौन किससे लड़ रहा है, जानिए पूरी खबर

author-image
Swati Bundela
New Update


Ukraine Russia War: लंबे समय से यूक्रेन के बीच में विवाद चल रहा था जिसके कारण आज लड़ाई शुरू हो चुकी है। यह लड़ाई शुरू होने के दो कारण बताएं जा रहे है। पहला जब रूस के समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच का 2013 में कीव में विरोध शुरू हुआ। इस बात से खफा होकर रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के कीमिया पर कब्जा कर लिया। आज रूस के समर्थक अलगावादियों ने पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा किया है।

Advertisment

Ukraine Russia War

दूसरा कारण यूक्रेन यूरोपियन यूनियन, यूरोपियन संस्थान और नाटो में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, यूक्रेन के नाटो से अच्छे संबंध है पर रूस इसके खिलाफ है। वह दूसरे देशों व नाटो से यूक्रेन को नाटो में ना शामिल करने का वादा मांग रहा था। रूस के राष्ट्रपति के अनुसार यूक्रेन पश्चमी देशों की हाथ की कठपुतली है। वह अलग देश नहीं है और यूक्रेन रूस के साथ 2200 किमी से ज़्यादा सीमा शेयर करता है अगर यूक्रेन नाटो से जुड़ता है तो नाटो सेना रूस की सीमा तक पहुंच जाएगी जो रूस के लिए खतरा है।

लड़ाई शुरू कब और कैसे हुई?

22 फरवरी को जब यूक्रेन के लुहासक और डोनट्स्क प्रांत को अलग देश घोषित कर दिया जिसके बाद रूस ने वहाँ सेना तैनात कर दी। बता दें डोनट्स्क पर यूक्रेन के विद्रोहियों व रूस के समर्थकों का कब्ज़ा था। डोनट्स्क में रूस के टैंक सड़को पर घूमने शुरू हो गए और रूसी सेना की एंट्री के बाद से वहाँ हिंसा में इजाफा हुआ। 50 से ज़्यादा बार अलगावादियों के साथ यूक्रेन ने झड़प की जिसमें 1 जवान मारा गया और 6 घायल हुए। एक गैस की पाइप में विस्फोट के साथ कार को निशाना बनाया। इसके साथ पानी के रास्ते यूक्रेन को घेरने के लिए भी ब्लैक सी और अजोव सागर से सेना भेज दी थी।

रूसी हमले को मद्दे नजर रखते हुए यूक्रेन की संसंद ने नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी और जो यूक्रेन नागरिकों को रूस में रह रहे थे उन्हें जल्द से जल्द वपिस लौटने को कहा।

Advertisment

यूक्रेन में रूस ने पहला हमला कैसे किया?

24 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है जिसने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है। रूस ने यूक्रेन पर तीन तरफ़ा हमला किया जिसका यूक्रेन भी पलटवार कर रहा है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिक मशीनगने लेकर घुस चुके है। कीव और आसपास के शहरों पर मिसाइलों से हमला शुरू हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके है। वहीं यूक्रेन ने 50 रूसी सैनिक और 6 फाइटर जेट्स- टैंक तबाह करने का दावा किया है। तीन तरफ़ा हमला रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर से हुआ। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव और जेटोमीर प्रांतो से हमला जारी है। रूस की ग्राउंड फाॅर्स यूक्रेन में घुस कर गाँवो पर कब्ज़ा कर रही है। इंडियन स्टूडेंट्स अभी भी वहीं फंसे है।


न्यूज़