झारखंड की महिला नेताओं के सम्मान में केंद्रीय मंत्री ने किया डिनर होस्ट

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को स्पेशल डिनर अपने आवास पर आयोजन किया, जिसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शेयर की। चलिए इसके बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Union WCD Minister Hosts Special Dinner to For Women Leaders

Photograph: (X/Annpurna Devi)

Union WCD Minister Hosts Special Dinner For Women Leaders: केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की तरफ से झारखंड की महिला पंचायत लीडर और सरपंचों को सम्मानित करने के लिए डिनर होस्ट किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को यह डिनर अपने आवास पर आयोजन किया, जिसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शेयर की। चलिए इसके बारे में जानते हैं-

Advertisment

झारखंड की महिला नेताओं के सम्मान में केंद्रीय मंत्री ने किया डिनर होस्ट

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आने वाला है। झारखंड से कुछ महिला पंचायत लीडर और सरपंच राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हैं, जो महिलाओं की उपलब्धियों और नेतृत्व का जश्न मनाने से संबंधित है।

Advertisment

इस आयोजन में मंत्रालय ने महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनके विकास को प्रोत्साहित करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के बारे में बताया। उसके साथ ही महिलाओं के योगदान, नेतृत्व और संकल्प का उत्सव मनाया।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने दूरदर्शी योजना के तहत हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में बताया। इस योजना ने भारत की असंख्य लड़कियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने वाली कदमों को उजागर करते हुए साल 2025 के लिए मंत्रालय के प्रेरणादायक दृष्टिकोण पर भी चर्चा की।

Advertisment

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “ऐसी प्रेरक महिला नेत्रियों की मेजबानी करना सचमुच गर्व की बात है, जो अपने समुदायों में परिवर्तन की आधारशिला हैं। महिलाओं के विकास से लेकर महिलाओं द्वारा संचालित विकास की ओर बढ़ते हुए, उनके अथक प्रयासों और दृढ़ निश्चय को सम्मान देना जरूरी है।”

केंद्रीय मंत्री ने लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासों की जरूरतों पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समर्थन की जरूरत है ताकि उन्हें पढ़ाया-लिखाया जा सके और उनके सशक्तिकरण को लेकर काम हो सके और समाज में उनका नेतृत्व बड़े। 

women leaders in india International Womens' Day women leaders Major Women Leaders