/hindi/media/media_files/2025/04/22/Gz8xghivz8Kvjqab9bk0.png)
Photograph: (X/ UPSC CSE WHY)
UPSC Result 2025 Declared: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने आज यानि 22 अप्रैल को सिविल सर्विसेज 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। फाइनल लिस्ट में 1009 उम्मीदवार थे जिनमें से शक्ति दुबे ने रैंक 1 हासिल किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। लिखित एग्जाम सितंबर 2024 से शुरू हो गया था। इसके बाद जनवरी से लेकर अप्रैल तक इंटरव्यू लिए गए। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी: शक्ति दुबे ने किया Rank 1 हासिल
UPSC ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट डॉक्यूमेंट में 1009 कैंडीडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में आया है जो UPSC CSE के लिए सिलेक्ट हुए हैं। लिस्ट में टॉप 25 में 11 महिलाएं और 14 पुरष हैं। इसके साथ ही जनरल के 335, EWS के 109, OBC के 318 SC के 160 और ST के 87 कैंडीडेट्स का नाम लिस्ट में आया है।
🚨 𝐔𝐏𝐒𝐂 𝟐𝟎𝟐𝟒 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐑𝐞𝐬𝐮𝐥𝐭𝐬 𝐎𝐮𝐭!
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 22, 2025
𝐒𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 𝐡𝐚𝐬 𝐬𝐞𝐜𝐮𝐫𝐞𝐝 𝐭𝐡𝐞 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐩𝐨𝐬𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐂𝐢𝐯𝐢𝐥 𝐒𝐞𝐫𝐯𝐢𝐜𝐞𝐬 𝐄𝐱𝐚𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧, 𝟐𝟎𝟐𝟒 #UPSC | #upscresult | #CSE pic.twitter.com/g3N6KHVSHK
टॉप 5 में 3 महिलाएं, शक्ति दूबे ने किया रैंक 1 हासिल
1. शक्ति दूबे
शक्ति दूबे ने AIR 1 हासिल किया है जिसका मतलब है कि उन्होंने टॉप किया है। शक्ति का संबंध प्रयागराज से है। उन्होंने बायोकेमेस्ट्री में ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस को चुना था।
2. हर्षिता गोयल
हर्षिता गोयल ने AIR 2 हासिल किया है। वह हरियाणा से संबंध रखती हैं। उन्होंने B.Com की पढ़ाई MS यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से की है। ऑप्शनल सब्जेक्ट में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस को चुना।
3. शाह मार्गी चिराग
शाह मार्गी चिराग ने AIR 4 हासिल किया है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में B.E. की पढ़ाई गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से की। अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट में उन्होंने सोशियोलॉजी को रखा था।
UPSE 2024 के बारे जानिए
UPSC 2024 के सिविल सेवा की Preliminary परीक्षा 2024 की शुरुआत 16 जून 2024 को हुई। इस परीक्षा में कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
सितंबर 2024 में लिखित यानि Main परीक्षा हुई जिसमें 14,627 उम्मीदवार चुने गए। इनमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए। अंत में, 1009 उम्मीदवारों जिनमें से 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं जिन्हें विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना गया।