Advertisment

Veer Bal Diwas 2024: जानिए क्यों और कब हुई थी इस दिन की शुरुआत

आज, 26 दिसम्बर, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के मौके पर 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 7 कैटेगरी में बांटे गए हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Veer Bal Diwas

Image Credit: Jagran

Veer Bal Diwas 2024: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार बेटे थे। उनके दो छोटे बेटे साहिबज़ादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह की याद में 2022 से भारत सरकार ने हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस बनाने की घोषणा की। यह दिन उनकी वीरता और शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है। जब छोटे साहिबजादों की बात आती है तो उनकी कुर्बानी के आगे अपने आप ही सिर झुक जाता है। उनकी उम्र बहुत छोटी थी लेकिन बलिदान बहुत बड़ा था। 

Advertisment

Veer Bal Diwas 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और कब हुई थी शुरुआत

कब हुई शुरुआत

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से साल 2022 में वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा 5 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पूरब के उत्सव पर की। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे बेटों की याद में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। आपको बता दें, दोनों छोटे साहबजादे उस समय सिर्फ 7 और 9 साल के थे जब उन्होंने धर्म को बचाने के लिए खुद की जान तक को निछावर कर दिया। उनका इरादा बहुत दृढ़ था। मुगल गवर्नर वजीर खान की तरफ से उन पर बहुत जुर्म किया गया और जिंदा दीवारों में चुनवाकर शहीद कर दिया गया। छोटे साहबजादों के साथ माता गुजरी जी भी थीं जिन्हें ठंडे बुर्ज में कैद किया गया था। जब माता गुजरी के के पास यह खबर पहुंचती है कि छोटे साहिबजादे शहीद हो गए हैं तो वह भी अपने प्राण त्याग देती हैं।

Advertisment

जानिए प्रधानमंत्री जी ने इस मौके क्या कहा

आज वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों की अद्वितीय वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी उम्र में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपनी वीरता से पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे। उनका बलिदान वीरता और अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण है। हम माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता को भी याद करते हैं। वे हमेशा हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और दयालु समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करें।

Advertisment

वीर बाल दिवस 2024

PIB के अनुसार आज, 26 दिसम्बर, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के मौके पर 17 होनहार बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बांटे गए हैं। यह पुरस्कार 7 कैटेगरी में बांटे गए हैं जिसमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण बहादुर शामिल हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 होनहार बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी उपस्थित रहें।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने विजेताओं के साथ की मुलाकात

Advertisment

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भी किया संबोधन

Advertisment