/hindi/media/media_files/2025/05/03/wCCq5Amkx8rwNZaeqWZe.png)
Photograph: (The Economic Times)
Virat Kohli Trolled for Liking Post Of Avneet Kaur: हाल ही में अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था, जिस मौके पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की और अपनी पत्नी अनुष्का के लिए एक भावुक नोट लिखा। हालांकि, इसी बीच विराट कोहली को एक पोस्ट लाइक करने की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें इंस्टाग्राम पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस मामले को स्पष्ट किया और कहा कि उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। आखिर यह क्या मामला है, जिसके कारण उन्हें सफाई देनी पड़ी?
Virat Kohli addresses social media controversy surrounding his interaction with Avneet Kaur's fan page, cites an Instagram algorithm error.#ViratKohli pic.twitter.com/hoW2CIPBpI
— CricTracker (@Cricketracker) May 2, 2025
जानिए क्या है Virat Kohli का Avneet Kaur की पोस्ट लाइक करने का मामला जिसके लिए उन्होंने सफाई दी
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें 27.1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, विराट कोहली इंस्टाग्राम पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं और कभी-कभार ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी पोस्ट साझा करते हैं। वह इंस्टाग्राम पर केवल 275 लोगों को फॉलो करते हैं, लेकिन उनकी हर गतिविधि पर लाखों-करोड़ों लोगों की नजर रहती है। हाल ही में विराट कोहली एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक करने के मामले में ट्रोल हुए।
अवनीत कौर की कथित तौर पर पोस्ट लाइक करने का मामला
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब इंटरनेट यूजर्स ने अवनीत कौर के फैन पेज पर विराट कोहली द्वारा लाइक की गई पोस्ट देखी। इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जवाब में, विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले की सफाई दी।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि अपनी फीड साफ करते समय, ऐसा प्रतीत होता है कि एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज कर लिया। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूँ कि कोई अनावश्यक धारणाएँ न बनाई जाएँ। आपके समझने के लिए धन्यवाद।"
सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़
Virat Kohli after liking Avneet Kaur's insta pic pic.twitter.com/f7MWkFd5hr
— Shiv (@mr_Tubun) May 2, 2025
How algorithm made Virat Kohli like Avneet Kaur’s pic 🤣 pic.twitter.com/OkqkQwoD1E
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) May 3, 2025
Mark Zuckerberg at 2:42 AM tweaking algorithm codes to add Virat Kohli’s like on Avneet Kaur’s pictures. pic.twitter.com/yMZewpj2ur
— High on Hemlock 🍹✨ (@socratexts) May 2, 2025
virat kohli saab 😳 pic.twitter.com/YNGLLpsnJD
— sold 🪐 (@SimplyInsulting) May 2, 2025
Situation between Anushka Sharma and Virat Kohli right now after Avneet Kaur's insta post like👀#ViratKohli #Avneetkaur pic.twitter.com/mrb7YyhOVc
— Bruce Wayne (@_Bruce__007) May 2, 2025