Pahalgam Terror Attack: बस सात दिन पहले हुई थी शादी, हमले में भारतीय नौसेना अधिकारी विनय नारवाल शहीद

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आंतकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद घायल लोगों को अनंतनाग के अस्पताल लिजाया गया। 

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Shubham Dwivedi

Photograph: (Moneycontrol)

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आंतकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद घायल लोगों को अनंतनाग के अस्पताल लिजाया गया। पहलगाम से लगभग पांच किलोमीटर दूर बैसरन इलाक़े में यह हमला हुआ जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। प्रधानमंत्री से लेकर दुनिया भर के नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की है और भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। चलिए जानते हैं कि घटना के बारे में क्या जानकारी मिली है-

Advertisment

बस सात दिन पहले हुई थी शादी, हमले में भारतीय नौसेना अधिकारी विनय नारवाल शहीद

पत्नी के सामने पति को मारी गोली 

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले में आतंकियों ने पत्नी के सामने गोली मारी है।

26 वर्षीय नेवी ऑफिसर को पत्नी के सामने मारी गोली

मंगलवार को पहलगाम में हुए हमले में हरियाणा के करनाल के रहने वाले भारतीय नौसेना के अधिकारी 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी मारे गए। उनकी शादी 16 अप्रैल को हुई थी। वह अपने पत्नी के साथ कश्मीर घूमने आए थे। इस समय वह छुट्टी पर थे। वह अपने माता-पिता की इकलौते बेटे थे।

Advertisment

उनकी पत्नी ने बताया, "हम सिर्फ़ भेलपुरी खा रहे थे... और फिर उसने मेरे पति को गोली मार दी। हमलावर ने कहा कि मेरे पति मुसलमान नहीं हैं और फिर उन्हें गोली मार दी।"

पत्नी और बेटे के सामने ही मंजूनाथ को मार दिया 

कर्नाटक के बिजनेसमैन मंजूनाथ अपनी पत्नी पल्लवी राव और बेटे अभिजय के साथ 19 अप्रैल को कश्मीर घूमने गए थे। पल्लवी ने बताया कि उनके कुछ देर पहुंचने के बाद ही घाटी पर हमला हो गया। आतंकियों ने उनके पति को उनके और उनके बेटे के सामने ही गोली मार दी। 

The New Indian Express के अनुसार उन्होंने बताया, "मेरे बेटे ने सुबह से कुछ नहीं खाया था। मेरे पति एक दुकानदार से बात कर रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं। उन्होंने उनके सिर में गोली मारी। तीन से चार आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया। मेरे पति को मारने के बाद मैंने उनमें से एक से कहा कि मुझे भी मार दो। उसने कहा, 'नहीं मारेंगे, मोदी को बोलो' और चला गया।"

Advertisment

सुशील नैथेनियल की हमले में मौत, बेटी घायल

इस आतंकवादी हमले में इंदौर के 58 वर्षीय LIC ब्रांच मैनेजर सुशील नैथेनियल भी मारे गए। वह अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ कश्मीर आए थे। उनकी बेटी  आकांक्षा को चोटें आईं और उनकी पत्नी जेनिफर कथित तौर पर सदमे में हैं।

आईबी ऑफीसर को पत्नी और बच्चे के सामने मारी गोली

Advertisment

हैदराबाद में कार्यरत IB ऑफिसर को बच्चे और पत्नी के सामने ही गोली मार दी गई। IB अधिकारी का नाम मनीष रंजन बताया गया है। वह अपने पारिवार के साथ छुट्टियों मनाने कश्मीर आए थे।

दो महीने पहले हुई थी शादी, हमले में मौत 

कानपुर के सौरभ की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी के सामने ही सौरभ को मार दिया गया। सौरभ अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने आए थे।

Advertisment

कानपुर में उनके चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने कहा, "शुभम भैया की शादी इस साल 12 फरवरी को हुई थी। वे अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में थे। भाभी ने मेरे चाचा को फोन कर बताया कि शुभम को सिर में गोली मारी गई। यह भी कहा जा रहा है कि नाम पूछने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। हमें सूचना मिली है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 2-3 दिन में शव मिलेगा।"

Pahalgam Pahalgam Terror Attack