Advertisment

तालिबान में टाइट कपड़े पहनने को लेकर महिला की हत्या, तालिबान के प्रवक्ता ने आरोपों से इनकार किया

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

तालिबान में महिला की हत्या : अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत में टाइट कपड़े पहनने और एक पुरुष रिश्तेदार के साथ शादी न करने के कारण तालिबान द्वारा एक युवती की हत्या कर दी गई। तालिबान में महिला की हत्या

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि समर कांदियां गांव में तालिबान एक्ट्रेमिस्ट्स ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी, इन्हे एक आतंकवादी समूह नियंत्रित करता है। बल्ख में एक पुलिस प्रवक्ता आदिल शाह आदिल के हवाले से कहा गया कि पीड़िता का नाम नाज़नीन था और वह 21 साल की थी।

तालिबान में महिला की हत्या: टाइट कपड़े को लेकर महिला की हत्या के आरोपों से प्रवक्ता ने इनकार किया

Advertisment

महिला बल्ख की राजधानी मजार-ए-शरीफ जाने के लिए एक गाड़ी में बैठने वाली थी और जैसे ही वह अपने घर से निकली उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि हमले के समय महिला ने बुर्का पहना हुआ था, जिससे उसका चेहरा और शरीर ढका हुआ था।

तालिबान के प्रवक्ता ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि समूह हमले की जांच कर रहा है। तालिबान के नियंत्रण में रहने वाले अफगानों ने कहा है कि संगठन ने महिलाओं के बाहर काम करने पर रोक लगा दिया है।

क्या तालिबान में जबरन कराई जा रही है महिलाओं की शादी ?

Advertisment

तालिबान अपहरण कर रहा है और अपने फाइटर्स से युवा लड़कियों और महिलाओं की जबरन शादी कर रहा है क्योंकि यह अफगानिस्तान के विशाल क्षेत्रों पर कब्जा कर रहे है। The Mail ने रविवार को बताया कि जब भी एक्सट्रेमिस्ट किसी नए शहर या जिले पर कब्जा करते हैं, तो वे स्थानीय मस्जिदों के स्पीकर्स के माध्यम से सभी स्थानीय सरकार और पुलिस कर्मियों की पत्नियों और विधवाओं के नाम सौंपने का आदेश जारी करते हैं। तालिबान में महिला की हत्या

स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने समाचार पत्र को बताया कि इस समूह ने सैकड़ों महिलाओं को 'युद्ध लूट' के रूप में उनके आतंकवादियों से शादी करने के लिए तैयार किया है। तालिबान में महिला की हत्या

तालिबान के आगे बढ़ने के डर से परिवारों ने महिलाओं और लड़कियों को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल सहित सुरक्षित क्षेत्रों में भेज दिया है, ताकि उन्हें ले जाने से रोका जा सके।

Advertisment

तखर और बदख्शां नामक कम से कम दो उत्तरी अफगान क्षेत्रों में महिलाओं की जबरन शादी करने की स्थानीय रिपोर्टें मिली हैं, जबकि इसी तरह का एक प्रयास बामयान प्रांत में किया गया था, जहां विद्रोही समूह को चार दिनों की भयंकर लड़ाई के बाद अफगान सुरक्षा बलों द्वारा खदेड़ दिया गया था। 

पढ़िए : क्या एक महिला के कपड़े उसके चरित्र का प्रमाण होते हैं ?

 

Advertisment






Advertisment








Advertisment