New Update
/hindi/media/post_banners/ZrSACCt82mZKEiSDrHuW.jpg)
उत्तर प्रदेश में रेप सर्वाइवर हुई खुद को जलाने पर मजबूर, जानिए केस से जुड़ी 8 बातें -
1. यह लड़की एक हेल्थ वर्कर है और इसका कहना है कि रामपुर में इस लड़की के साथ रेप किया गया है।
2. लड़की के मुताबित यह रेप इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव और उसके दोस्त विनोद सिंह यादव ने मिलकर किया है। इस लड़की ने इनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया लेकिन बहुत समय तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।
3. यह रेप केस अप्रैल का है और यह लम्बे समय से इंसाफ के लिए दौड़ भाग कर रही है।
4. रेप करने वालों से लड़की को जान से मारने की धमकी तक दी है लेकिन फिर भी वह हार नहीं मान रही है।
5. यह नेशनल कमीशन फॉर वीमेन तक अपनी दलील लेकर जा चुकी है।
6. पुलिस कम्प्लेन में लड़की ने लिखवाया है कि इस साल 5 अप्रैल को जब यह लड़की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम कर रही थी तब यह पुलिस और इसके दोस्त यहाँ घुस बैठे यह इस वारदात को अंजाम दिया।
7. इसके बाद परेशान होकर इस लड़की ने वीडियो बनाई कि अगर इस मैटर में कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है तो फिर यह अपने आपको चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की रैली में आग लगा लेगी क्योंकि इस के पास अब कोई और ऑप्शन नहीं बचा है।
8. जैसे ही यह वीडियो सभी जगह वायरल हुआ इस मैटर में तेजी से जांच पड़ताल होने लगी है और पुलिस ने अब इनके ऊपर चार्जिस लगाकर केस भी फाइल कर दिया है। इंस्पेक्टर रणवीर सिंह यादव को इसके चलते सस्पेंशन लेटर भी दे दिया गया है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us