Delhi Polls 2025: जानिए सभी 5 महिलाओं के बारे में जिन्होंने मारी चुनाव में बाजी

शनिवार, 8 फरवरी, 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। महिला उम्मीदवारों की बात की जाए तो सिर्फ 5 महिलाएं ही चुनाव जीत पाई हैं। चलिए उनके बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Women Who Won Delhi Polls

Image Credit: X

Women Who Won Delhi Polls 2025: शनिवार, 8 फरवरी, 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए जिसमें साफ तौर पर बीजेपी जीत गई। यह चुनाव 70 सीटों के लिए हुए थे जिसमें बीजेपी को 48 सीटें मिली और आप सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई। वहीं पर कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह थी कि अरविंद केजरीवाल अपनी ही सीट से हार गए। महिला उम्मीदवारों की बात की जाए तो सिर्फ 5 महिलाएं ही चुनाव जीत पाई हैं। चलिए उनके बारे में जानते हैं-

Advertisment

जानिए सभी 5 महिलाओं के बारे में जिन्होंने मारी चुनाव में बाजी 

बीजेपी 

पूनम शर्मा

Advertisment

वजीरपुर से बीजेपी की पूनम शर्मा जीत गई हैं। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को 11,425 वोटों से हरा दिया। 2020 में राजेश गुप्ता इस सीट से विधायक थे। पूनम शर्मा को 54,721 वोट्स मिली।

नीलम पहलवान

Advertisment

नजफगढ़ से बीजेपी की नीलम वर्मा जीत गई हैं। उन्होंने आप के तरुण यादव को 29,009 वोटो से हरा दिया। 2020 में कैलाश गहलोत नजफगढ़ से विधायक थे लेकिन इस बार वह इस सीट से चुनाव नहीं लड़े हैं। इसके साथ ही कांग्रेस की सुषमा यादव को सिर्फ 2,902 वोट्स ही मिले।

शिखा रॉय 

बीजेपी की शिखा राय ग्रेटर कैलाश से 3,188 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने आपके सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस पार्टी के गर्वित सिंघवी को हरा दिया। 2020 में सौरव भारद्वाज इस सीट से विधायक थे।

Advertisment

रेखा गुप्ता

शालीमार बाग से रेखा गुप्ता जीती जो बीजेपी से संबंध रखती हैं। उन्होंने आप की बंदना कुमारी को 29,595 वोटो से हरा दिया जो 2020 में इस सीट से विधायक थीं। वहीं पर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण जैन को सिर्फ 4,892 वोट ही मिले।

Advertisment

आप

आतिशी

Advertisment

कालकाजी सीट से आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 52,154 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधड़ी को और कांग्रेस की अलका लांबा को हरा दिया। 2020 में भी आतिशी इस सीट से विधायक थीं।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग 5 फरवरी को हुई और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए। दिल्ली चुनाव में कुल 699 कैंडीडेट्स ने हिस्सा लिया जिनमें पुरुषों की संख्या 602 और महिलाओं की संख्या 96 थीं लेकिन सिर्फ 5 महिलाएं ही चुनाव में जीत पाई हैं। इनमें से 4 महिलाएं बीजेपी पार्टी से संबंध रखती है और आतिशी एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं जो आप ी तरफ से जीत पाई हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार थे, जिनमें से 76 महिलाएं थीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में 8 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

Delhi Delhi Woman Women Candidates Delhi Poll Result 2025