Advertisment

World Population: क्या भारत की आबादी चीन से भी आगे निकल जाएगी ?

बढ़ती हुई जनसंख्या हमेशा एक बढ़ा मुद्दा रही है। जनसंख्या को ट्रैक करने वाली Worldometer वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर दुनिया में 800 करोड़ वे बच्चे ने जन्म लिया है जिसके साथ में पूरी दुनिया की आबादी की संख्या 800 करोड़ पहुंच गई है।

author-image
Rajveer Kaur
Nov 15, 2022 18:01 IST
worldometer

World Population

बढ़ती हुई जनसंख्या हमेशा एक बढ़ा मुद्दा रही है।  जनसंख्या को ट्रैक करने वाली Worldometer वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर दुनिया में 800 करोड़ वे बच्चे ने जन्म लिया है जिसके साथ में पूरी दुनिया की आबादी की संख्या 800 करोड़ पहुंच गई है। 

Advertisment

World Population: क्या भारत की आबादी चीन से भी आगे निकल जाएगी ?

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नवीनतम अनुमानों से यह भी पता चलता है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 बिलियन और 2050 में 9.7 बिलियन तक बढ़ सकती है। साल 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि का आधे से अधिक आठ देशों में केंद्रित होगा: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और संयुक्त गणराज्य तंजानिया।

Advertisment

चीन से ज्यादा हो सकती है भारत की आबादी?

यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट मुताबिक 2023 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो सकती है यह इसलिए है कि वर्तमान में चीन की प्रजनन दर 1.7 है इसके उलट भारत में प्रजनन दर 2  से अभी भी ज्यादा है। अगर ऐसा होता है तो भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जायेगा। भारत की वर्तमान जनसंख्या की बात करें तो 1.44 अरब है वही चीन की 1.40 अरब के करीब है।  

क्या है जनसंख्या बढ़ने का ग्रोथ रेट?

Worldometer ने आंकड़े पेश किए जिसके अनुसार दुनिया में जनसंख्या, 2022 तक, लगभग 0.84% ​​प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है जो 2020 में 1.05% से नीचे, 2019 में 1.08%, 2018 में 1.10% और 2017 में 1.12% थीं। वर्तमान जनसंख्या वृद्धि प्रति वर्ष 67 मिलियन लोगों की अनुमानित है। 1960 के दशक के अंत में वार्षिक विकास दर अपने चरम पर पहुंच गई, जब यह लगभग 2% थी। तब से वृद्धि की दर लगभग आधी हो गई है, और आने वाले वर्षों में इसमें गिरावट जारी रहेगी।

image widget
#world population
Advertisment