रेसलर विनेश फोगाट के घर आया नन्हा मेहमान, 7 साल पहले रचाई थी शादी

रेसलर विनेश फोगाट का घर खुशियों से भर गया है। उन्होंने मंगलवार, यानी 1 जुलाई 2025 को अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी साझा की थी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Vinesh Phogat Disqualified from Olympics Final

File Image

Wrestler Vinesh Phogat Welcomes Baby Boy: रेसलर विनेश फोगाट का घर खुशियों से भर गया है। उन्होंने मंगलवार, यानी 1 जुलाई 2025 को अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी साझा की थी। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

Advertisment

रेसलर विनेश फोगाट के घर आया नन्हा मेहमान, 7 साल पहले रचाई थी शादी

रेसलर विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उनके घर में बेटे ने जन्म लिया है। 30 जून 2025 को विनेश फोगाट को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और मंगलवार सुबह उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। आपको बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट का यह पहला बच्चा है। विनेश के बड़े भाई हरविंदर फोगाट ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "विनेश ने आज सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह पूरे परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी है।" 

Advertisment

मार्च में की थी प्रेगनेंसी की घोषणा

विनेश ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर मार्च में की थी। उन्होंने लिखा था, "हमारी प्रेम कहानी एक नए चैप्टर के साथ जारी है।" इसके साथ ही उन्होंने पैर और दिल के इमोजी शामिल किए थे। इससे यह पता चल रहा था कि इनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

Advertisment

2018 में हुई शादी

2018 में रेसलर विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की शादी हुई थी। उनकी शादी में एक बात बहुत ही अनोखी थी। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे। यह अतिरिक्त फेरा इसलिए खास था क्योंकि उन्होंने आठवां फेरा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' संकल्प को समर्पित किया था।

ओलंपिक में डिसक्वालिफिकेशन के बाद लिया संन्यास

Advertisment

विनेश फोगाट का संबंध हरियाणा से है। वह एक प्रसिद्ध रेसलर हैं और उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप व कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्हें अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि, 2023 में उन्होंने ये सम्मान लौटा दिए। 2024 में हुए पेरिस ओलंपिक में वजन अधिक होने के कारण उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की और पहला चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की और जींद के जुलाना से MLA बनीं।

Vinesh Phogat