रैपर हनी सिंह घरेलु हिंसा मामले में सुनवाई के लिए पहुंचे कोर्ट: यहाँ जाने मामले से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update


Yo Yo Honey Singh Domestic Violence Case: बॉलीवुड एक्टर सिंगर कुछ ही दिन पहले सुर्खियों में थे। लेकिन इस बार वह अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि पत्नी द्वारा किये गए केस को लेकर खबरों में थे। दरअसल 3 अगस्त को हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलु हिंसा का केस किया था। इसी मामले में आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सिंगर सुनवाई के लिए पहुंचे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1433689124775632898?s=20

Advertisment

Yo Yo Honey Singh Domestic Violence Case: यहाँ जाने मामले से जुड़ी ये 10 बातें



  • हिरदेश सिंह उर्फ ​​हनी सिंह आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घरेलु हिंसा मामले में सुनवाई के लिए हुए पेश। वह कोर्ट में सुनवाई के लिए अपने वकील के साथ पहुंचे।

  • इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान हनी सिंह अदालत के सामने पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने अदालत को यह कहते हुए सूचित किया था कि सिंगर की तबीयत खराब है।

  • घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट ने सिंह को अपना मेडिकल रिकॉर्ड और इनकम टैक्स रिपोर्ट भी जमा करने को कहा है।

  • लोकप्रिय गायक की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय हिंसा का आरोप लगाया है।

  • सिर्फ यही नहीं उन्होंने कोर्ट के सामने 20 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग भी की है।

  • पिछली सुनवाई के दौरान, तलवार कोर्ट के सामने ही इमोशनल हो गई थी और मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह को बताया था कि उसने अपने पति हनी सिंह को दस साल दिए थे और हमेशा उसके साथ खड़ी रही लेकिन उसने उसे छोड़ दिया।

  • इन सभी आरोपों पर हनी सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये अपना जवाब दिया था। उन्होंने घरेलु हिंसा के आरोपों से इनकार करते हुए ये दवा किया था कि वह बेगुनाह है और उन्होंने अपनी पत्नी को कभी देखा नहीं दिया और न ही उनके साथ बदसलूखी की है।

  • यो यो हनी सिंह ने लम्बे समय तक शालिनी को डेट करने के बाद 23 जनवरी, 2011 को शादी की थी। दोनों पिछले 10 साल से साथ थे।

  • 2014 में, हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को दुनिया के सामने लाया था।

  • आज कोर्ट में हुई सुनवाई में जज ने क्या फैसला लिया ,यह खबर अभी सामने आनी बाकी है।


ये भी पढ़िए: हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार ने कहा हनी सिंह के पिता दारु पीकर उनके कमरे में घुसे


एंटरटेनमेंट