Advertisment

Breaking Stereotypes: 5 ताने जो हर लड़की को शादी के बाद सुनने मिलते हैं

ओपिनियन | ब्लॉग: हमारे समाज मे लड़कियों को कई तानों का सामना करना पड़ता है। हर दिन वह कुछ नई बातें सुनती हैं। शादी के बाद भी लड़कियों को कोई न कोई ताने सुनाए जाते हैं। इस लेख में हम उन तानों के बारे मे बात करेंगे।

author-image
Pratibha Murmu
Sep 08, 2023 14:50 IST
Breaking Stereotypes

5 taunts every married girl has to listen (Image Credit: iStock)

Breaking Stereotypes: हमारे समाज मे लड़कियों को कई तानों का सामना करना पड़ता है। हर दिन वह कुछ नई बातें सुनती हैं। शादी के बाद भी लड़कियों को कोई न कोई ताने सुनाए जाते हैं। इस लेख में हम उन तानों के बारे मे बात करेंगे। 

Advertisment

5 ताने जो हर लड़की को शादी के बाद सुनने को मिलते हैं 

1. तुम्हें अब सिर्फ घर का काम करना चाहिए

शादी के बाद लड़कियों से यह उम्मीद लगाई जाती है कि वह सिर्फ घर के काम ही करें और अगर बाहर जा कर काम करने की इच्छा हो तो वह इच्छा दिल से निकाल लें। अगर लड़की शादी से पहले से ही बाहर काम करती हो तो उसको काम छोड़ने के लिए कह दिया जाता है कि वह सिर्फ घर की और घर के सभी सदस्यों की देखबाल करें। लेकिन society ये नहीं जानती की लड़किया घर और बाहर दोनों काम बेहद अच्छे तरीके से संभाल सकती हैं। 

Advertisment

2. तुम्हें पति की खुशी के लिए जीना चाहिए

शादी के बाद लड़कियों को पति की खुशी का ही ख्याल रखने कहा जाता है और कभी अपनी खुशी की बात नहीं की जाती। हमेशा कहा जाता है कि बस पति की खुशी के लिए ही जीना चाहिए जो सही नहीं है। 

3. बच्चे कब करोगे?

Advertisment

शादी हुई नहीं की society बच्चे करने को कहने लगते हैं। शादी के बाद ये प्रश्न काफी घरों मे सुना होगा कि अब तो शादी हो गई बच्चे कब करोगे? लेकिन जब आप तैयार हैं तभी इस बारे में सोचें न कि समाज के दबाव में आएं। 

4. बच्चों के बारे में ही सोचो 

एक बार बच्चे हो जाए तो समाज बस यही चाहता है कि लड़कियां सिर्फ बच्चों के बारे मे सोचें। हाँ एक औरत को अपने बच्चों के बारे मे सोचना चाहिए लेकिन अपने बारे में भी जरूरी है। 

5. ज्यादा बाहर नहीं जाना चाहिए 

एक लड़की को शादी के बाद न बाहर ज्यादा जाने की अनुमति मिलती है न वह अपने दोस्तों से ज्यादा मिल सकती हैं क्योंकि ये कोई कोई घरों मे पसंद नहीं किया जाता है। Married Women की life शादी से पहले और शादी के बाद की ज़िंदगी मे काफी बदलाव आ जाते हैं।

#Breaking Stereotypes #Married Women
Advertisment