Advertisment

Relationship: कपल्स इन 7 तरीकों से सुलझाएँ आपसी विवाद

किसी भी रिलेशनशिप में विवाद होना बेहद आम बात है लेकिन उस विवाद की समस्या को समझना और उसका हल निकालना अत्यंत महत्वपूर्ण। शांत मन के साथ एक दूसरे से बातचीत कर सम्मान और प्रेम पूर्वक विवाद को सुलझाना ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Resolve Conflict (Image Credits: Freepik)

7 Ways Couples Must Adapt To Resolve Conflict:  किसी भी कपल के बीच विवाद होना बहुत आम बात है लेकिन समस्या तब आती है जब यह विवाद लंबे समय तक चले और इसका कोई हल ना निकले। जब दो व्यक्ति किसी रिलेशनशिप में होते हैं तब दोनों को यह समझना जरूरी है कि रिश्ता एक तरफा प्रयास से नहीं चलता।

Advertisment

इस तरह अगर किसी बात पर विवाद हुआ है तो दोनों पार्टनर्स को समझदारी दिखाकर और एक दूसरे को सम्मान देकर विवाद को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। विवाद का विषय भले ही कितना भी गंभीर हो लेकिन आपको समझदारी और शांत स्वभाव के साथ एक दूसरे से बातचीत करनी चाहिए जिससे आपको विवाद की असली समस्या और गंभीरता पता चले। स्मरण रखिए विवाद होना आम बात है लेकिन लंबे समय तक विवाद चलना गंभीर समस्या।

कपल अपने बीच हुए विवाद को किस प्रकार सुलझाएं?

1. एक दूसरे से बातचीत करें

Advertisment

किसी भी विवाद या समस्या का हल निकालने के लिए एक दूसरे से बातचीत करना आवश्यक है। जब आप शांत स्वभाव और धैर्यपूर्वक एक दूसरे से बातचीत करते हैं तब आप समस्या को समझ उसका हल आसानी से निकाल सकते हैं।

2. अपनी भावनाओं को प्रकट करें

किसी भी रिलेशनशिप में अपनी भावनाओं को सच्चाई के साथ प्रकट करना अत्यंत आवश्यक है। आप जैसा भी महसूस कर रहे हैं आप अपने पार्टनर को सच्चाई के साथ बताएं जिससे आपके पार्टनर समझ पाए कि आपको कैसा महसूस हो रहा है।

Advertisment

3. अपना ओपिनियन सामने रखें

अपने विचारों और दृष्टिकोण को अपने पार्टनर के सामने प्रकट करें। विचारों को प्रकट करने का अर्थ यह है कि आप अपने पार्टनर के पॉइंट ऑफ व्यू को सम्मान देते हुए अपने विचार और दृष्टिकोण को भी सामने प्रकट करें जिससे समस्या का हल निकल सके।

4. एक दूसरे का सम्मान करें

Advertisment

विश्व में किसी भी प्रकार के रिलेशनशिप में जो चीज अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और जिसे हर व्यक्ति को प्रथम प्राथमिकता देनी चाहिए वह है एक दूसरे का सम्मान करना। कितनी भी गंभीर स्थिति या विवाद क्यों ना हो एक दूसरे का सम्मान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है और यही बताता है की वास्तविकता में व्यक्ति कैसा है।

5. अपने पार्टनर की भावनाओं और विचारों को समझें

अपनी भावनाओं और विचारों को समझना आवश्यक है और इसी के साथ महत्वपूर्ण है कि आप अपने पार्टनर के विचार और उनकी भावनाओं को भी समझे। आपके पार्टनर के क्या विचार हैं उन्हें कैसा महसूस हो रहा है यह शांत स्वभाव से सुनना, समझने और उसका सम्मान करना महत्वपूर्ण है। एक मजबूत रिश्ते की नींव यही होती है कि आप अपने पार्टनर का सम्मान करें और उनकी भावनाओं को समझें।

Advertisment

6. रिश्ते में जिम्मेदारी लेना है महत्वपूर्ण

किसी भी रिलेशनशिप में होना आपको एक जिम्मेदारी भी देता है और उस जिम्मेदारी को समझना और निभाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी रिश्ते में अपनी जिम्मेदारियां को समझें और उन्हें नजरअंदाज ना करें आपकी क्या गलती है, आपने क्या गलत किया या आपको क्या सही करना चाहिए क्या करना महत्वपूर्ण है इत्यादि इन सभी जिम्मेदारियां को समझना आवश्यक है। जब आपको अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा तभी आप अपनी गलतियों को सुधार पाएंगे और एक बेहतर इंसान बन सकेंगे।

7. शांत होकर बात करें

किसी भी प्रकार के विवाद या परिस्थिति में शांत होकर उसे समस्या को समझना और उसका हल निकालना आपके लिए लाभदायक है। अक्सर विवाद होने पर लोग अपनी आवाज ऊंची कर सामने वाले व्यक्ति का अपमान करने लगते हैं और ऐसा करना गलत और अपमानजनक है। यदि आपका अपने पार्टनर के साथ किसी प्रकार का विवाद हुआ है तो शांत मन के साथ उस समस्या को समझें और उसका हल निकाले।

Advertisment