Advertisment

पिताजी ने लड़का पसंद किया है? शादी से पहले अपने पिता से पूछे ये 5 सवाल

author-image
Swati Bundela
New Update
आज भी कई लड़का और लड़की होते हैं, जो अपने माता-पिता द्वारा चुने गए वर या वधू के साथ शादी करना पसंद करते हैं। अरेंज मैरिज करने की बहुत सारी वजह भी हो सकती है, जैसे आपको आपके पेरेंट्स की चॉइस पर पूरा विश्वास हो या फिर आप जानते हैं कि आपके माता-पिता आपके लिए एक बेहतर लाइफ पार्टनर चुन सकते हैं। अरेंज मैरिज तब गलत है जब बच्चों पर दबाव डालकर उन्हें शादी के लिए हां करवाई जाए या फिर लाइफ पार्टनर चुनने में उनकी राय नहीं मांगी जाए।

Advertisment

शादी से पहले अपने पिता से पूछे ये 5 सवाल



1) क्या लगता है आपको कि शादी के बाद वो मेरा सम्मान करेगा?

Advertisment


हर पिता चाहेगा कि उसकी बेटी की शादी ऐसे घर में हो जहां उसे प्यार और अधिकार दोनों मिले। लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि हर औरत को अपने होने वाले पति से सम्मान भी मिले। सम्मान, जो ये भरोसा दे कि शादी के बाद ससुराल में उसे एक सेकेंडरी सिटीजन की तरह नहीं ट्रीट किया जाएगा या उसकी जरूरतें प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे नीचे नहीं आएंगी।

Advertisment

2) क्या वह शादी के बाद घर के कामकाज में मेरी मदद करेगा? शादी से पहले पिता से पूछे सवाल



लड़का ढूंढते वक्त उसका पैकेज या सैलरी पूछने की बजाए, क्या एक पिता यह नहीं पूछ सकता कि शादी के बाद क्या वह घर के छोटे-मोटे कामकाज में लड़की की इक्वली मदद करेगा? चाहे वह बड़े-बूढ़ों की देखभाल करना हो या बच्चों को बड़ा करना हो, कपड़े धोने हो या फिर बर्तन साफ करने हो। क्या वह यह इंश्योर करेगा कि इन सब कामों का बोझ उनकी लड़की पर अकेले नहीं आए और वह भी अपने करियर पर फोकस कर सके। शादी से पहले पिता से पूछे सवाल
Advertisment


3) क्या वह मुझे अपने करियर को चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगा?



आजकल माता-पिता अपनी लड़कियों को पढ़ा लिखा कर बड़ा करते हैं। उन्हें कोई जॉब या बिजनेस करने के लिए इनकरेज करते हैं। उन्हें फाइनेंशली इंडिपेंडेंट होने के लिए भी प्रेरित करते हैं। परंतु जब उसकी शादी हो जाती है, तो ससुराल वालों के साथ साथ मायके के लोग भी उसे अपने परिवार पर ज्यादा फोकस करने की राय देते हैं। तो क्या फायदा ऐसी पढ़ाई का या फिर ऐसी नौकरी का जो आपको बाद में जाकर छोड़नी पड़े। अपने पिता से कहे कि आपके लिए ऐसा जीवन साथी ढूंढे, जो यह सुनिश्चित करें कि आपको परिवार और
Advertisment
करियर के बीच में कभी चूस ना करना पड़े और आप भी अपने टैलेंट या अपने जॉब के प्रति 100% दे सकें।

4) क्या वह शादी के बाद मेरे माता-पिता का सम्मान करेगा?

Advertisment


हर लड़की को शादी से पहले सिखाया जाता है कि उसे अपने होने वाले सास-ससुर की देखभाल के साथ-साथ उन्हें उतना ही सम्मान भी देना है। फिर यह बात लड़कों पर क्यों लागू नहीं होती? हर लड़के का भी यह कर्तव्य है कि वह शादी के बाद लड़की के माता-पिता को उतना ही सम्मान, स्नेह और प्यार दे। शादी से पहले पिता से पूछे सवाल

5) क्या लड़के ने किसी के दबाव में आकर तो शादी के लिए हां नहीं कहा?



आज भी हमारे देश में बच्चों पर शादी के लिए दबाव डाला जाता है या फिर उन्हें किसी एक रिश्ते को हां करने के लिए मजबूर किया जाता है। अक्सर शादी से पहले मां-बाप यह देखते कि लड़का कितना कमाता है? वह कहां जॉब करता है? उसकी फैमिली की फाइनेंशियल और सोशल स्टैंडिंग क्या है? लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि वह लड़का किसी के दबाव में आकर तो शादी नहीं कर रहा, जिससे आगे चलकर एक पति-पत्नी के रिश्ते पर इसका बुरा प्रभाव पड़े।
#फेमिनिज्म सोसाइटी रिलेशनशिप
Advertisment