Advertisment

Female Boss के नीचे काम करना नहीं पसन्द, बोला जाता है Arrogant

बात फीमेल बॉस की हो तो हमारे यहां पर फीमेल बॉस को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। पहले तो उनके बारे में अलग-अलग बातें बनाई जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि अपने सीनियर्स को खुश करके आगे बड़ी होगी या लड़कियों का तो अच्छा है काम करने की जरूरत नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
(Image Credit: Adweek)

(Image Credit: Adweek)

Men Don't Like Working Under Female Boss, Called Arrogant: पहले तो हमारे समाज में लीडरशिप में महिलाएं बहुत कम आती हैं। आप किसी भी फील्ड में देखिए जैसे पॉलिटिक्स, बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप आदि में मर्दों की तुलना में महिलाओं की संख्या बहुत कम है। इसका कारण है कि महिलाएं को बहुत सारी स्टीरियोटाइप और रूढ़िवादी सोच का सामना करना पड़ता है। अब बात फीमेल बॉस की हो तो हमारे यहां पर फीमेल बॉस को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। पहले तो उनके बारे में अलग-अलग बातें बनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अपने सीनियर्स को खुश करके आगे बड़ी होगी या लड़कियों का तो अच्छा है काम करने की जरूरत नहीं है। यह अपना जिस्म दिखाकर ही आगे बढ़ जाती हैं। इसके बाद जब एक महिला किसी हायर पोजिशन पर काम करती है तब लोगों का उनका वहां बैठना भी नहीं अच्छा लगता। 

Advertisment

Female Boss के नीचे काम करना नहीं पसन्द, बोला जाता है Arrogant

महिलाओं से आर्डर लेने में आती है शर्म

जब एक महिला के नीचे मर्द काम करते हैं तब उन्हें महिलाओं से आर्डर लेने में शर्म आती है। यह बात उनकी मेल ईगो पर आ जाती है कि हम एक औरत के नीचे काम कर रहे हैं क्योंकि हमारे समाज की ही कंडीशनिंग ऐसी है। हमारा समाज मेल डोमिनेंट है और जब पुरुषों को किसी महिला के नीचे काम करना पड़ता है तब उनसे यह बात सहन नहीं होती इसलिए बहुत सारे लोग इसलिए भी महिलाओं को आगे आने नहीं देते हैं। कई बार लीडरशिप में महिलाएं पोजीशन होल्ड करती हैं तो पीछे से आर्डर मर्द ही देते हैं। महिला सिर्फ एक दिखावे के लिए होती है। महिलाएं जो अपनी मेहनत से आगे बढ़ती है, लीडरशिप में अपना दिमाग चलाती हैं और दूसरों की नहीं सुनती। वह महिलाएं किसी को भी अच्छी नहीं लगती है।

Advertisment

महिलाओं से पुरुष करते हैं खतरा महसूस

इटली की बोकोनी यूनिवर्सिटी में पीएच.डी. एकातेरिना नेटचेवा के नेतृत्व में रिसचर्स ने सीरीज ऑफ एक्सपेरिमेंट कंडक्ट की जिसमें पाया गया कि पुरुष हाइपोथेटिकल फीमेल बॉस प्रति अधिक आक्रामक तरीके से काम करते हैं - और ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि वे महिलाओं की अथॉरिटी से चुनौती महसूस करते हैं।

इन एक्सपेरिमेंट से पता चलता हैं कि कई पुरुष शक्तिशाली महिलाओं के साथ अपनी इच्छा से प्रकट करने या स्वीकार करने की तुलना में अधिक असहज हो सकते हैं। शेपर्ड ने मैशबल को बताया, "वहां बहुत सारे पुरुष हैं जो लैंगिक समानता के मुद्दे पर बहुत अधिक विश्वास कर सकते हैं, लेकिन... अभी भी खतरा महसूस करते हैं।"

Advertisment

फीमेल बॉस से की जाती है स्टीरियोटाइप व्यवहार की अपेक्षा

ऑरियस एसेट मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट और सीईओ, करेन फायरस्टोन कहती हैं, जब महिला कर्मचारियों से उनकी फीमेल बॉस में वांछित गुणों के बारे में सर्वे किया गया, तो उन्होंने सहानुभूति, समर्थन, संवेदनशीलता और आत्म-प्रकटीकरण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसे ऐतिहासिक महिला रूढ़िवादिता के रूप में जाना जा सकता है। फीमेल बॉस में पुरुष नेताओं से जुड़े गुण - प्रेरक, विश्लेषणात्मक और एक्शन ओरिएंटेड बात पर प्रभावशाली नहीं हैं कि महिलाएं अपनी महिला वरिष्ठों को कैसे देखती हैं।

अभी भी फीमेल बॉस को स्टीरियोटाइप की नजरों से देखा जाता है। उन्हें एक महिला के गुण अपनाने के लिए कहा जाता है। इसके बजाय की पुरुषों जैसे प्रेरक, एक्शन ओरिएंटेड या फिर विश्लेषणात्मक यह हमें सोच बदलने होगी महिलाओं को भी और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए पुरुषों को भी महिलाओं को से खतरा महसूस करने की पर जाए उन्हें भी एक मौका देना चाहिए।

Female Boss
Advertisment