Advertisment

महिलाएं अपनी इनसिक्योरिटी से कैसे निपट सकती हैं?

महिलाएं अलग अलग प्रकार के कॉन्फिडेंस लेवल के साथ आती हैं। कुछ महिलाएं अपने जीवन में हो रहे हर एक एक्ट को एक्सेप्ट करते हुए चलती हैं और अन्य विभिन्न प्रकार की इंसिक्योरिटी को अनुभव करती है।

author-image
Ritika Negi
New Update
insecurities faced by women.

insecure women (Image Credit : freepik)

How can women deal with their insecurities: यह समझना काफी जरूरी है की इनसिक्योरिटी क्या है? और क्यों अधिकतर महिलाएं इसका अनुभव करती हैं। अगर आप अपनी लाइफ में इनसिक्योर है तो आप यह महुसूस कर सकते हैं की यह आपको ऑपर्च्युनिटी से दूर करती है और आपके रिलेशनशिप को भी इफेक्ट करती है। हालांकि उनपर काबू पाने और उन्हें ओवरकोम करने के काफी सारे तरीके हैं। 

Advertisment

How to overcome your insecurities 

1. Become your best friend

अपने बेस्ट फ्रेंड बने और अपने ऊपर भरोसा रखें। आपको किसी और की जरूरत नहीं है खुश रहने के लिए आप खुद अकेले भी खुश रह सकते हैं। अपने आप से इस तरह बात करना शुरू करें जैसे बेस्ट फ्रेंड्स आपस में बात करते हैं । अपनी कमजोरियां , अपनी ताकत इन सबको पहचान कर उन्हें ओवरकॉम करने की कोशिश करें।

Advertisment

2. Accept your mistakes

सबसे जरूरी होता है अपनी गलती मान कर उसे सुधारने की कोशिश करना। अधिकतर महिलाओं में यह देखा जाता है कि वे अपनी गलती नही समझ पाती और न ही उसे सुधार पाती हैं, जिससे उनमें इनसिक्योरिटी बड़ने लगती है खुद के लिए। हमेशा याद रखना चहिए की आपकी गलतियां आपको डिफाइन नही करती, कभी कभी जीवन हमारे अनुसार नहीं चलता। उसके लिए खुद को दोषी मानना कही की समझदारी नहीं है।

3. Don't treat yourself so hardly

Advertisment

अपनी इनसिक्योरिटी एक रात में ओवरकम नहीं करी जा सकती इसलिए धैर्य रखना बेहद महत्वपूर्ण है। समय समय पर अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने में न डरे। अगर आप एक ऐसी महिला हैं, जिसे सोशल लेवल पे काफी इनसिक्योरिटी है, तो हर दिन एक नए बंदे से नमस्ते कहना एक पॉजिटिव शुरुवात हो सकती है।

4. Maintain your body language

आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी फिलिंग्स के बारे में काफी कुछ कह सकती है। आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज के बारे में अवेयर रहना काफी जरूरी ही। कॉन्फिडेंट दिखने और रहने में आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी काफी मदद कर सकती है। इसी के साथ साथ जब आप निराश या हताश होती हैं तो हमेशा मुस्कुराते रहें जिस से आपका मस्तिष्क डोपामाइन जैसे खुश रहने वाले रसायनों का उत्पादन करें। 

5. Learn to love and praise yourself

अपने आप से प्यार करना सीखें। खुद को याद दिलाए की आप खुद के लिए काफी हैं। अकसर ऐसा होता है जब आप इनसिक्योर होते हैं तब आप यह महसूस नहीं कर पाते की आप कितने महान और खास हैं। स्टडीज के अनुसार खुद को प्यार करने से आपकी मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, और पॉजिटिव थॉट्स को बड़ावा मिल सकता है।

Overcome Best Friend Insecurities praise
Advertisment