Advertisment

Women's Day: स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, देश में महिलाओं का ट्रैवल करना कितना सेफ?

भारत में महिलाओं के साथ रेप कोई नई बात नहीं है लेकिन अब जो मामला सामने आया है उसने महिला सेफ्टी पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। उसने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाएं देश में सेफ नहीं हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Rape

(Image Credit: The Economic Times)

How Much Women Travellers Are Safe In India: भारत में महिलाओं के साथ रेप कोई नई बात नहीं है लेकिन अब जो मामला सामने आया है उसने महिला सेफ्टी पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। उसने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाएं देश में सेफ नहीं है। वह खुलकर अपनी आजादी से कहीं घूम नहीं सकती क्योंकि ऐसे दरिंदे समाज में मौजूद है जो हैवानियत से भरे पड़े हैं। ऐसा ही मामला झारखंड में सामने आया है जहां पर विदेशी महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। यह बहुत शर्मनाक बात है। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की देश में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है, उनके साथ घटना कहीं पर भी हो सकती है। आइये जानते हैं यह पूरा मामला क्या है

Advertisment

Women's Day: स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, देश में महिलाओं का ट्रैवल करना कितना सेफ?

शुक्रवार की रात झारखंड के दुमका जिले में स्पेनिश महिला यात्री के साथ 7 लोगों के द्वारा गैंगरेप किया जाता है। महिला अकेली नहीं थी। उसके साथ पति भी था। उन दोनों की मारपीट की जाती है और सामान लूट लिया जाता है। पति के हाथ बांध दिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक ढाई घंटे तक बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया और सभी आरोपी नशे में थे।

Advertisment

खबर के अनुसार अब 7 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है और 4 आरोपियों की तलाश अभी जारी हैं। रविवार को इन आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। जिन आरोपियों को पकड़ा गया है वह कुंजी गांव के ही बताए जा रहे हैं। इस मामले का जायजा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने घटनास्थल पर पहुँच कर लिया और पीड़िता के साथ भी बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने डीजीपी को चिट्ठी लिखकर इस मामले में एक्शन लेने की बात की है

ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। इस बात को भी दर्शाती है कि हमारा समाज अभी भी मर्द प्रधान है जिसमें महिलाओं के ऊपर पुरुष अपना हक समझते हैं और जब चाहे उनके साथ जैसा मर्जी व्यवहार कर सकते हैं। उनके अंदर किसी बात को लेकर कोई डर या भय नहीं है। ऐसी हरकतों का खुलेआम होना हमारे समाज की मानसिकता शो करता है कि कैसे आज भी महिलाएं एक ऑब्जेक्ट हैं। कुछ लोगों की तरफ से यह भी कहा जाएगा कि उन्हें इतनी रात को सुनसान रास्ते में नहीं रुकना चाहिए था या फिर उन्हें कोई सेफ जगह ढूंढ लेनी चाहिए थी लेकिन इसमें पीड़िता की कोई गलती नहीं है। गलती उन लोगों की है जो यह समझ लेते हैं कि हम महिला के साथ किसी भी तरीके से पेश आ सकते हैं। यहां पर सरकार को भी कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इसके साथ ही हमें सेक्स एजुकेशन को लेकर बहुत खुलेआम बात करनी होगी। जब तक समाज में सेक्स टैबू टॉपिक रहेगा तब तक महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होती रहेगी।

india Women's Day Travellers गैंगरेप
Advertisment