Advertisment

Relationship की जिमेदारी महिलाओं पर ही क्यों, पुरुषों को भी देना चाहिए ध्यान

समाज द्वारा महिलाओं पर जिम्मेदारियां डाल दी जाती हैं जो कि अनुचित नहीं। रिश्ता केवल महिलाओं का है नहीं रिश्ता पुरुषों का भी है उसकी जिम्मेदारी उन्हें भी निभानी चाहिए।

author-image
Sneha yadav
New Update
In relationship man needs to focus on these aspects

( Image credit: pinterest)

In Relationship Men Need to Focus on These Aspects: समाज में एक रिश्ता को संजोकर रखने की पूरी जिम्मेदारी हमेशा महिलाओं को सौंप दी जाती है, पर समाज को यह समझना जरूरी है कि रिश्ता केवल महिलाओं का है नहीं रिश्ता पुरुषों का भी है उसकी जिम्मेदारी उन्हें भी निभानी चाहिए। एक रिश्ते को स्वस्थ और लॉन्ग टर्म कब तक चलने के लिए दोनों पार्टनर बराबर के भागीदार होते हैं। समाज द्वारा महिलाओं पर जिम्मेदारियां डाल दी जाती हैं जो कि अनुचित नहीं। तो आइये जानते हैं रिश्ते की जिम्मेदारी उठाने के लिए पुरुषों को भी किन बातों का ध्यान देना चाहिए।

Advertisment

रिश्ते की जिम्मेदारी उठाने के लिए पुरुषों को देना चाहिए इन 5 बातों पर ध्यान

1. मेंटल सपोर्ट

रिश्ते में मेंटल सपोर्ट होना बहुत जरूरी है। अक्सर यह देखने को मिलता है महिलाएं अपने साथी के ऊपर निर्भर रहती हैं और वह हमेशा आस लगाए बैठी है कि उनके साथी उनका सपोर्ट करेगा। पुरुषों को यह समझना जरूरी है कि रिश्ते को चलाने के लिए अपने साथी को सपोर्ट दें, उनकी भावनाओं को समझें और साथ ही अगर वह परेशान हो तो उनके परेशानी का समाधान निकालें।

Advertisment

2. संवेदनशीलता

पुरुष से मानते हैं कि उनके पार्टनर को स्ट्रांग बने रहना चाहिए और सारी परिस्थितियों का सामना अकेले करना चाहिए। पर उनको अपनी पार्टनर के प्रति संवेदनशील और सहानुभूति प्रदान करने वाला बनना चाहिए। यह रिश्ते में विश्वास लाने का काम करता है। हर समय उनकी परेशानी का समाधान देने के बजाय, कभी-कभी सिर्फ सुनना और समझना भी पर्याप्त होता है। उन्हें उनकी भावनाओं को समझना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए।

3. समय और प्रायोरिटी 

Advertisment

रिश्तो में समय का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब हम अपने काम और अन्य गतिविधियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने साथी को समय देना ही भूल जाते हैं जिससे रिश्ता कमजोर हो सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइप स्पेंड करना चाहिए जिनसे उन्हें खुशी मिलती है और साथ ही अपने काम के साथ रिश्तों को भी प्रायोरिटी देना सीखना चाहिए।

4. कम्युनिकेशन

रिश्तो की समस्या तब उत्पन्न होती है जब पार्टनर एक दूसरे से बात करने में असमर्थ होते हैं या फिर उनके कम्युनिकेशन में गैप हो जाता है। अक्सर महिलाएं अपनी बातें कह देती है पर पुरुष झिझक कर रह जाते हैं, उन्हें अपनी भावनाओं को सामने रखना चाहिए वरना यह रिश्ते में दूरी लाने का काम करता है। खुलकर बातचीत करें, न केवल समस्याओं के बारे में बल्कि उन खुशियों के बारे में भी जो आप दोनों ने साझा की हैं। 

Advertisment

5. रिस्पेक्ट और बराबरी

रिश्ते में सम्मान होना बहुत जरूरी है, यह रिश्ते में सम्मान नहीं होता वह रिश्ता ना मन के लिए ठीक होता है नहीं हमारे स्वास्थ्य के लिए। एक सफल और स्वस्थ रिश्ते में बराबरी होना बेहद आवश्यक होता है। यह विचार कि पुरुष अधिक ताकतवर या निर्णय लेने वाले हैं, एक रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और बराबरी का भाव रखते हैं, तो रिश्ते में संतुलन और खुशी बनी रहती है।

relationship relationship advice Healthy Relationship Tips
Advertisment