Advertisment

Sex Talks: शादी से पहले सेक्स करना सही है या गलत?

अगर आप पुरानी पीढ़ी से पूछे, तो शादी से पहले सेक्स का विषय सामने आने पर काफी आश्चर्य भरी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। अधिकतर धर्मों और परंपराओं के अनुसार शादी से पहले सेक्स गलत होता है। शादी से पहले या बाद में सेक्स करने का निर्णय व्यक्तिगत होता है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Sex before marriage

Sex before marriage (Image Credit: freepik)

Is It Wrong Or Correct To Have Sex Before Marriage: अगर आप पुरानी पीढ़ी से पूछे, तो शादी से पहले सेक्स का विषय सामने आने पर वे काफी आश्चर्य भरी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। अधिकतर धर्मों और परंपराओं के अनुसार शादी से पहले सेक्स करना गलत होता है। इसे पूर्ण रूप से गलत नही कहा जा सकता, शादी से पहले या बाद में सेक्स करने का निर्णय व्यक्तिगत होता है। इससे कई प्रकार के फायदे और नुकसान दोनो हो सकते हैं। 

Advertisment

शादी से पहले सेक्स करने में क्या अच्छा है? 

फिजिकल इंटिमेसी सभी मनुष्यों के लिए आवश्यक है और सेक्स एक रोमांटिक रिश्ते का पार्ट है। 

  • आपकी सेक्सुअल आइडेंटिटी को समझने में मदद करता है 

    आप सभी की अपनी अलग-अलग सेक्सुअल आइडेंटिटी होती है। आप किस चीज से आकर्षित हो रहे हैं? आपको क्या चीज़ सेक्सुअली सेटिस्फाई करती है? आपको क्या पसंद है और क्या नहीं? जब आप फिजिकल इंटिमेसी में इंगेज होते हैं तो आप खुद के बारे में सीखते है और अपनी सेक्सुअल एबिलिटी और आइडेंटिटी को पहचानते हैं।

Advertisment
  • पार्टनर्स के बीच अक्वार्डनेस को दूर करता है 

    इंटीमेट होना और पहली बार सेक्स करना अक्सर अजीब होता है। शादी से पहले सेक्सुअल कॉन्टैक्ट बनाने से पार्टनर्स को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने में मदद मिल सकती है, उनके बीच की अकवार्डनेस खत्म हो सकती है। वे अपनी सेक्सुअल केमिस्ट्री को सुधार या बड़ा सकते हैं। 

  • आपके और आपके साथी के बीच गहरा इमोशनल कनेक्शन बनता है 

    संतोषजनक सेक्स और इंटिमेसी वाला रिश्ता दो पार्टनर्स के बीच गहरे इमोशनल कनेक्शन को बड़ावा देता है। आपका एक दूसरे पर विश्वास बढ़ता है आपका रिश्ता और खूबसूरत होता जाता है। आप खुल के एक दूसरे से बात कर सकते है और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं। 

शादी से पहले सेक्स करने के नकारात्मक परिणाम

शादी से पहले सेक्स के अगर फायदे हैं तो उसके काफी नुकसान भी देखने को मिलते हैं। आपको अपने डिसीजन थोड़े केयरफुल होकर लेने चहिए।

  • यदि आप एक से अधिक साथियों के साथ सेक्सुअल कॉन्टेक्ट में रहते हैं, तो आपको STDs (Sexual Transmitted Disease) होने का खतरा बढ़ जाता है।

  • प्रेग्नेसी एक बहुत बड़ा खतरा है। भारत में विवाह से पहले बच्चे को बहुत बुरी तरीके से देखा जाता है। 

  • कुछ लोगों के लिए, शादी से पहले बार-बार सेक्स करने से रिश्ते में बोरियत पैदा होने की संभावना बढ़ सकती है।

sex STDs रिश्ता प्रेग्नेसी
Advertisment