Advertisment

Sex Talks: सेक्स करने से पहले जरूर याद रखें यह बातें

जब भी आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश करते हैं, तो आप अपने साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक ओर, यह आपको उत्सुक महसूस कराता है लेकिन दूसरी ओर, आप काफी नर्वस और डरे हुए भी होते हैं। पहली बार सेक्स काफी घबराहट संग लेकर आता है।

author-image
Ritika Negi
New Update
before sex habit

Sex Talks. (Image Credit: freepik)

Things to be remembered before having sex: जब भी आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश करते हैं, तो आप अपने साथी के साथ "शारीरिक संबंध" बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक ओर, यह आपको उत्साहित और उत्सुक महसूस कराता है लेकिन दूसरी ओर, आप काफी नर्वस और डरे हुए भी होते हैं। पहली बार सेक्स काफी एक्साइटमेंट और घबराहट भी संग लेकर आता है।आपके साथी को बिस्तर में क्या पसंद है? क्या आप उन्हें संतुष्ट कर पाएंगे या नहीं?वे आपसे कैसा होने की उम्मीद करेंगे?-ये कुछ नॉर्मल से सवाल होते हैं,जो हमारे दिमाग में आते हैं। इन चीजों को सही तरीके से करने के अलावा भी कुछ चीजें हैं, जो आपको हमेशा सेक्स करने से पहले ध्यान में लानी चाहिए।

Advertisment

सेक्स करने से पहले जरूर याद रखें यह बातें

Appropriate age for sex (सेक्स के लिए उचित उम्र) 

सेक्सुअल एक्टिविटीज को निर्धारित करने में उम्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।अधिकांश देशों में, सेक्सुअल एक्टिविटीज को सहमति देने की उम्र 18 साल के बाद है। लेकिन, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आप फिजिकली इतने स्ट्रॉन्ग है या नहीं, आपको उसके खतरे और परिणामों को समझ होना जरूरी है।

Advertisment

Consent (सहमति) 

सहमति हेल्थी सेक्स का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।यह कन्फर्म करना जरूरी है कि आपका साथी सेक्सुअल कॉन्टैक्ट्स बनाना चाहता है,और दोनों पार्टनर सेक्स करने के लिए सहमति दे रहे हैं और इसका आनंद भी ले रहे हैं। 

Protection(सुरक्षा) 

Advertisment

प्रेग्नेंसी और STDs को रोकने के लिए प्रोटेक्शन काफी महत्वपूर्ण है। आप अपना तरीका चुन सकते हैं,जैसे कंडोम,जन्म नियंत्रण गोलियाँ, या डायाफ्राम। कॉन्डम का प्रयोग करने से आपको विभिन्न प्रकार के STDs से भी सुरक्षा मिलेगी। 

Communication (बातचीत) 

बेहतर सेक्स और रिश्तों के लिए बातचीत करना बेहद महत्वपूर्ण है। आपको क्या पसंद है, क्या नहीं पसंद है और आपको क्या चिंता है, इस बारे में अपने साथी से खुलकर और ईमानदारी से बात करें।आप जितनी खुल कर बात कर पाएंगे उतने ही अच्छे से एंजॉय भी कर पाएंगे।आपस में बातचीत करने से आप दोनों को इस पल में कम्फोटेबल और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। 

Advertisment

Get checked (जांच कराएं) 

एक और चीज़ जो आपके अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगी वह है समय समय पर अपना टेस्ट कराते रहना जिससे आप और आपका पार्टनर दोनो सेफ रहें और अच्छे से एंजॉय कर सके। 

Proper Hygiene (प्रॉपर हाइजीन) 

सेक्सुअल एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले नहाना, शॉवर लेना,अपने दांतों को ब्रश करने के साथ-साथ नाखूनों को काटने जैसी हेल्थी हाइजीन प्रेक्टिस फॉलो करना जरूरी है। ये आदतें संक्रमण और डिस्कॉमफर्ट की संभावना को कम कर सकती हैं और सेक्स करते वक्त आत्मविश्वास बढ़ा सकती हैं।

hygiene sex consent communication सेक्स protection सहमति
Advertisment