Advertisment

Makeup: क्या मेकअप सिर्फ महिलाओं के लिए ही होता है?

कहतें हैं कला की इज़्ज़त तो भगवान भी करते हैं लेकिन हम इंसानों ने जैसे इसका भी भाग जेंडर में कर दिया है की अगर लड़के रंग, संगीत और कलाकारी करने लगे तो समाज उनके खिलाफ ही हो जाता है। 

author-image
Ayushi Jha
New Update
Men in makeup (Femina.in)

(Image source: Femina.in)

Is Makeup Only For Women?: कहतें हैं कला की इज़्ज़त तो भगवान भी करते हैं लेकिन हम इंसानों ने जैसे इसका भी भाग जेंडर में कर दिया है कि अगर लड़के रंग, संगीत और कलाकारी करने लगे तो समाज उनके खिलाफ ही हो जाती है। मेकअप, एक ऐसा टर्म जो आज के समय में पूरे दुनिया में मशहूर है। इंटरनेट पर वायरल बच्चों से लेकर बूढ़े भी मेकअप करते दिखाई देते हैं, लेकिन क्या वो गलत है? अगर साइंटिफिकली देखने जाएं तो मेकअप में पाए केमिकल्स स्किन के लिए वैसे तो अच्छे नहीं होते इसलिए उसे बच्चों की स्किन पर तो बिलकुल न लगाएं लेकिन अगर हम एथिकली देखने की कोशिश करें तो मेकअप किसी एक लिंग के लिए नहीं बना है। यह एक किस्म की कला है, हर कोई ना सीख सकता है और न ही कर पाता है। 

Advertisment

क्या मेकअप सिर्फ महिलाओं के लिए ही होता है?

हमारे देश में लड़कों के लिए इतनी फेक स्टैण्डर्ड बना दियें हैं कि अगर किसी की पसंद और परेफरेंस उससे हलकी सी भी अगर मैच न करें तो हम उन लड़कों को बदनाम कर देतें है, उनका मज़ाक बना देतें हैं। बड़ी शर्मिंदगी की बात है कि आज के समय में भी, जहाँ पहुँच और विज्ञान दोनों इतने आगे बढ़ गए हैं, कुछ लोगों की सोच वहीँ कहीं अटकी हुई हैं। हाल ही में हमारे देश में एक 16 साल के लड़के ने इसी वजह से अपनी जान गवाह दी, आप सोचेंगे क्यों? और वो इसलिए क्यूंकि वह एक फैशन इन्फ्लुएंसर बनना चाहता था। मेकअप लगाता था और इन्ही सब चीज़ों के लिए इंटरनेट पर बुली होता था। 

मेकअप एक बहुत ही नॉमर्ल चीज़ है जो कि दोनों पुरुष और स्त्री के लिए बनायीं गयी है। हमारे पसंदीदा स्टार, एक्टर्स, सेलिब्रिटीज हर कोई मेकअप का इस्तेमाल करते हैं और यह कोई बड़ी बात नहीं होती। मेकअप लगाने के लोगों के अपने पसंद और वजह होते है जिसमे हमें अपनी टिपण्णी नहीं देने की ज़रूरत होती है। 

जियो और जीने दो। मेकअप आपके कॉन्फिडेंस और खूबसूरती को निखारने के लिए बनायीं गयी है, वो खूबसूरती जो सिर्फ औरतों में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी मौजूद होती है। हमारे देश में भी कितने टैलेंटेड मर्द हैं जिन्होंने ने मेकअप को कला की तरह भी खुले दिन से और बिना किसी शर्म से अपनाया है पुरी दुनिया के सामने। 

महिलाओं मेकअप
Advertisment