Advertisment

Pre Marital Sex: क्या शादी से पहले सेक्स करना गलत है?

प्यार एक खूबसूरत एहसास हैं। इसमें आप एक दूसरे को मिलते हों उसको जानते हो। अगर आप एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल है तो सेक्स करना बिल्कुल भी गलत नहीं है। जानिए ओपिनियन ब्लॉग के माध्यम से कैसे प्रीमैरिटल सेक्स नहीं है गलत

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Sex

Pre- Marital Sex

Pre-Marital Sex: शादी से पहले सेक्स बारे में खुलकर बात करने पर क्रिटिसाइज ही किया जाता है। शादी से पहले किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाना आज भी अनैतिक माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय समाज और संस्कृति इसके खिलाफ खड़ी है। हालांकि, आने वाली पीढ़ी की राय इस बारे में कुछ और हो सकती है। आने वाली पीढ़ी प्रीमैरिटल सेक्स को एक टैबू टॉपिक ना समझ के उसे नॉर्मलाईज करना चाहती है। आइए जानते हैं क्यों है प्रीमैरिटल सेक्स एक सही चीज इस रिलेशनशिप संबंधी ब्लॉग में।

Advertisment

आइए जानते हैं क्यों नहीं है प्रीमैरिटल सेक्स गलत 

1.रिश्ता हो जाता है मजबूत

यदि आप अपनी गर्लफ्रैंड को डेट कर रहे हैं। आपको महसूस होता है कि आप दोनों के बीच बहुत अच्छी समझ और तालमेल है पर कुछ है जो मिसिंग है, तब आप सेक्स जैसा कदम उठाने के बारे में सोचते हैं। अक्सर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सेक्स लाभकारी साबित होता है।

Advertisment

2.शादी के बाद के मायने समझते हैं

यदि आपको शादी के दौरान ही सेक्स को लेकर विचार आते रहते हैं तो डर रहता है कि आप शादी के बाद की जिंदगी को मेच्योरिटी के साथ ना निभाकर शारीरिक जरूरतों पर ही टिक जाएं। पहले से ही सेक्स शुरु कर देने वाले लोग शादी के बाद अपने साथी को समझते हैं। जिंदगी के वर्तमान, भविष्य पर चिंतन करते हैं और समझदारी से आगे बढ़ते हैं।

3.सेक्स है एक नॉर्मल प्रक्रिया (Sex Is A Normal Process)

Advertisment

अक्सर देखा जाता है कि सेक्स को हम एक टैबू टॉपिक मानते हैं। आमतौर पर हम उसकी बात करने से भी कतराते हैं तो ऐसे में प्रीमैरिटल सेक्स लोगों के लिए और भी बड़ी चीज बन जाती है। परंतु हम सभी को यह समझना होगा कि सेक्स और प्रीमैरिटल सेक्स दोनों ही एक आम चीज है और इनका इतना हव्वा नहीं बनाना चाहिए। 

4.बदलना होगा नजरिया (Change Your Perspective)

हमने अक्सर देखा एक ही आसपास के लोगों को और हमारा खुद का परिवार ही सेक्स को एक गलत नजरिए से देखता है। न जाने क्यों ऐसा समझा जाता है कि सेक्स करने के बाद चरित्र पर अनेक दाग लग गए हैं। हमें यह समझना होगा की यदि सेक्स करने से दाग लगते हैं तो हर वैवाहिक जोड़ा भी उस दाग को अपने साथ लेकर चल रहा है। हमें यह समझना होगा कि हम सेक्स को एक गलत नजरिए से ना देखें बल्कि एक आम प्रक्रिया देखकर इसके बारे में तथा सही प्रकार से सुरक्षित सेक्स के बारे में अपने आने वाली पीढ़ी को ज्ञान दे। 

sex सेक्स Pre-Marital Sex perspective
Advertisment