Advertisment

Love For Mothers: सिर्फ बच्चे को जन्म देकर ही मां बनना जरूरी नहीं

अगर आप किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती लेकिन उसे एक बेहतर जिंदगी दे सकती हैं। तो यकीनन आप उसकी जन्म देने वाली मां से भी बेहतर हैं। आपको पूरा हक है, कि आप मां कहलाई जाएं।

author-image
Shruti Upadhyay
22 Dec 2022
Love For Mothers: सिर्फ बच्चे को जन्म देकर ही मां बनना जरूरी नहीं

Love For Mothers

Love For Mothers: किसी भी महिला को मां बनने के लिए किसी बच्चे को जन्म देने की जरूरत नहीं है। यह बात सही है कि जन्म देने वाली मां होती है। लेकिन किसी बच्चे को पालने वाली भी मां होती है। हमने अक्सर समाज में देखा होगा कि जन्म देने वाली को ही मां बोला जाता है। लेकिन यह सही नहीं है। यदि आपके पास कोई बच्चा है जिसकी आप बहुत देखरेख करती हैं। अपने बच्चे से पालते हैं तो आप उसकी मां हैं। अब तो मां बनने की बहुत से और भी तरीके हमारे सामने उपलब्ध है। मां होने का एहसास दुनिया में सबसे प्यारा एहसास होता है। मां का सीधा सा अर्थ है प्रेम ममत्व। महिलाओं को यह ममत्व प्रकृति की देन है। हर महिला में मां बनने की क्षमता है।

Advertisment

It is not necessary to become a mother just by giving birth to a child

प्रेगनेंसी (pregnancy)

हर महिला चाहती है कि वह प्रेग्नेंट हो। प्रेग्नेंट होने पर आपके अंदर आपके साथ एक और जिंदगी जीवन जीती है। सोचिए पूरी प्रकृति ने आपको इतनी ताकत दी है, कि आप किसी नई जिंदगी को दुनिया में ला सकते हैं। आप जिंदगी भर उसकी हर जिम्मेदारी उठा सकते हैं। इतनी सारी क्षमता प्रकृति ने आपको दी है।

Advertisment

Surrogacy Law in India: क्या इसे भारत में मंज़ूरी हैं? 

प्रेग्नेंट होना एक वरदान है इसे अभिशाप मत समझिए। यह बात सही है कि जन्म देना आसान चीज नहीं है। आपको बहुत से उतार चढ़ाव झेलने पड़ते हैं। एक बच्चे को जन्म देते हुए एक साथ कई हड़ियों के टूटने का दर्द होता है। लेकिन एक महिला इसे उठा लेती है। जन्म देने वाली मां होती है।

एडॉप्शन (adoption)

Advertisment

अगर आप किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती लेकिन उसे एक बेहतर जिंदगी दे सकती हैं। तो यकीनन आप उसकी जन्म देने वाली मां से भी बेहतर हैं। आपको पूरा हक है, कि आप मां कहलाई जाएं। किसी बच्चे की मां बनने के लिए जरूरी नहीं कि आप शादी करेंगे फिर आप प्रेग्नेंट हो और फिर आप मां बने। नहीं मां बनने का सीधा सा अर्थ होता है किसी दूसरी जिंदगी को एक सुंदर जिंदगी देना। यदि आप ऐसा कर सकती हैं।तो यकीनन आप मां हैं। सिंधुताई सपकाल की ही बात की जाए। इन्होंने 1400 बच्चों को गोद लिया और उन्हें एक अच्छी जिंदगी भी दी।

सरोगेसी (surrogacy)

आप महिला हैं और आप अपने स्किन को और साथ ही साथ अपनी बॉडी को अच्छी तरह से पहचानती हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि एक महिला में प्रेगनेंसी के बाद कितने सारे चेंज आते हैं। उसकी बॉडी पूरी तरीके से चेंज हो जाती है। प्रेगनेंसी से आपके लुक्स को काफी फर्क पड़ता है। इसलिए बहुत सी महिलाएं सरोगेसी के द्वारा बच्चा चाहती हैं, यह गलत नहीं है। 

सरोगेसी के बाद भी वह बच्चा आपका ही रहेगा। आपको इसमें शर्माने की कोई जरूरत नहीं है। तो क्या हुआ बच्चा आपने पैदा नहीं किया वह आपका बच्चा है और ज़िन्दगी भर आप उसकी हर ज़िम्मेदारी को पूरा भी करेंगी। इसलिए आपको एक मां होने का पूरा अधिकार है।

Advertisment
Advertisment