Opinion: पीरियड्स नहीं हैं सिर्फ एक परेशानी, जानिए यह क्यों है जरूरी!

जब भी कोई महिला पीरियड के बारे में सोचती है तो उनके मन में पहला ख्याल पीरियड क्रैम्पस और दर्द का ही आता है पर आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स हमारे लिए कितना जरूरी है

author-image
B LIPSA RAGHUNATH
New Update
Periods(Unsplash)

Period Is Not A Problem, It Is Necessary (image credit - Unsplash)

Period Is Not A Problem, It Is Necessary: जब भी कोई महिला पीरियड के बारे में सोचती है तो उनके मन में पहला ख्याल पीरियड क्रैम्पस और दर्द का ही आता है पर आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स हमारे लिए कितना जरूरी है

पीरियड्स नहीं हैं सिर्फ एक परेशानी, जानिए यह क्यों है जरूरी

Advertisment

पीरियड्स को हमेशा समाज में परेशानी के रूप में देखा जाता है यहां तक कि इसमें हो रहे दर्द और क्रैम्पस की वजह से महिलाएं भी इससे परेशान हो जाती हैं और मन में जरूर एक बार ख्याल आता है कि काश उन्हें यह दर्द न झेलना पड़े पर आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की पीरियड्स महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है और समाज के लिए पीरियड के बारे में जानना क्यों जरूरी है

1. फर्टिलिटी

जो भी महिला अपने जीवन में एक संतान की इच्छा रखती है उनके लिए पीरियड्स बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि पीरियड्स उनके बच्चों को कंसीव और बीयर करने की एबिलिटी के बारे में बताता है, इसलिए भी हमारे जानना बहुत ज्यादा जरूरी है कि पीरियड केवल एक परेशानी नहीं है इसका महिलाओं के शरीर और समाज दोनों पर ही बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है

2. क्लींजिंग

पीरियड्स महिलाओं में उनके यूटरिन लाइनिन की परत को साफ करने में मदद करता है जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए और इंफेक्शन से भी बचाता है, यह भी एक कारण है कि पीरियड्स हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि हमारी क्लींजिंग में भी बहुत मदद करता है

3. नॉर्मलाइजेशन

Advertisment

अभी भी बहुत बार होता है कि जब भी हम पीरियड्स के बारे में बात करने जाते हैं तो धीरे से ही बोलते हैं ताकि दूसरा कोई गलत ना समझे पर हमारा यह जानना जरूरी है कि पीरियड्स को नॉर्मलाइजेशन की बहुत ज्यादा जरूरत है, क्योंकि समाज में पीरियड्स को जितना बड़ा समस्या का कारण बताया गया है वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं है पीरियड्स समाज के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि यही वह कारण है जिससे आगे चलकर कोई भी महिला मां बन सकती है 

4. रिड्यूसिंग स्टिग्मा

समाज में पीरियड्स को लेकर जो स्टिग्मा बना है उसको हटाना बहुत जरूरी है, पुराने समय से अभी तक पीरियड्स को लेकर जितने भी मिथक समाज में बने हुए हैं उनके खिलाफ लोगों को जागरूक करना बहुत ज्यादा जरूरी है, जब तक समझ में पीरियड्स को लेकर यह भावना लोगों के मन में रहेगी तब तक लोग खुलकर कभी भी इस विषय को लेकर दूसरों के सामने अपनी विचारों को नहीं रख पाएंगे

5. एंपावरिंग वूमेन

महिलाओं को ही पीरियड के लिए जागरूक करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जब तक वह अपने बॉडी और पीरियड्स को नहीं समझेंगे तब तक उन्हें हाइजीन और पीरियड के समय अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखना नहीं समझ आएगा, इसलिए जितना हो सके समाज के साथ-साथ महिलाओं को भी जागरूक करना जरूरी है

Period