Bad Comments: सेक्सिस्ट कॉमेंट जो हर महिला रोजाना सुनती है

अगर महिलाएं कभी किसी बात पर अधिक गुस्सा दिखाती है तो सबको लगता है कि शायद उनके पीरियड आ गए हैं। क्योंकि हमारे समाज की धारणा है कि महिलाएं सिर्फ शांत, सुशील और संस्कारी होनी चाहिए जो ऊंची आवाज में बात नहीं करती है।

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
society taunts

Bad Comments

हमें आज भी लगता है कि हमारे समाज में स्त्री और पुरुष को लेकर बराबरी आ गई है। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सिर्फ कागजों पर महिलाओं के अधिकारों को लिख देने से बराबरी नहीं आती है। हमें बराबरी लाने के लिए उस प्रकार का व्यवहार और आचरण भी अपनाना चाहिए। लेकिन महिलाएं अपनी रोजाना की दिनचर्या में कई बार ऐसे वाक्यों का शिकार होती हैं जो काफी सेक्सियस्ट होते हैं। और यह कॉमेंट कोई अनजान व्यक्ति ना करके हमारे बॉयफ्रेंड, हस्बैंड या घर पर कोई भी पुरुष सदस्य कर देते हैं। क्या आप भी रोजाना ऐसे सेक्सियस्ट कॉमेंट का शिकार होती है?

1. ओवररिएक्ट मत करो! पीरियड आ गए हैं क्या?

Advertisment

अगर महिलाएं कभी किसी बात पर अधिक गुस्सा दिखाती है तो सबको लगता है कि शायद उनके पीरियड आ गए हैं। क्योंकि हमारे समाज की धारणा है कि महिलाएं सिर्फ शांत, सुशील और संस्कारी होनी चाहिए जो ऊंची आवाज में बात नहीं करती है। और अगर वे ऊंची आवाज में बात कर रही है तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें कोई बात बुरी लगी है बल्कि यह है कि उनके पीरियड्स आ गए हैं।

2. तेरी मूछें आई है!

यह कमेंट तो अक्सर हर लड़की को सुनने को मिल जाता है लेकिन दुख की बात यह भी है कि कभी-कभी ऐसा कमेंट लड़कियां ही लड़कियों को बोल देती है। शायद हमारे समाज को लगता है कि महिलाओं के शरीर पर बाल तो आते नहीं है क्योंकि भगवान ने महिला और पुरुष को अलग अलग तरीके से बनाया है। अगर महिलाओं के शरीर पर बाल दिख जाते हैं तो उनको सुंदर ही नहीं माना जाता है।

3. तुम दूसरी लड़कियों की तरह नहीं हो!

अक्षर पुरुष महिलाओं को यह कॉमेंट पास करते हुए देखे जाते हैं। यह कॉमेंट लड़कियों के लिए तारीफ नहीं है बल्कि उन लड़कियों के लिए बुरी बात है जिनके बारे में आप यह कमेंट कर रहे हैं। ऐसी बात बोलकर आप लड़कियों को जज कर रहे हैं और यह एक प्रकार का सेक्सियस्ट कॉमेंट है।

4. अरे इसे क्रिकेट पसंद है! ऐसे कैसे?

Advertisment

हमारे समाज को लगता है कि लड़कियों को स्पोर्ट्स में कोई दिलचस्पी ही नहीं है और ना ही उनकी इस बारे में कोई भी समझ है। अक्सर आपने ऐसे वीडियो या कॉमेंट देखे ही होंगे जहां पर महिलाओं का स्पोर्ट्स को लेकर काफी मजाक बनाया जाता है।

5. तुम्हें काम करने की क्या जरूरत है? मैं कमा रहा हूं ना!

पुरुषों के द्वारा अक्सर महिलाओं को यह बात बोली जाती है। ऐसा बोलने से आप महिलाओं को इंडिपेंडेंट होने से रोकते हैं। शायद आपको इस बात का डर है कि अगर महिला इंडिपेंडेंट हो गई तो वह वो सब नहीं करेंगे जो आप उनसे करवाना चाहते हैं।

comments