Advertisment

Big B का यह संदेश हर भारतीय को अवश्य पढ़ना चाहिए

बचपन से हम पढ़ते आ रहे हैं कि भारत एक महान देश है और इसकी बहुत सारी विशेषताएं हैं। भारत देश विविधताओं से भरा हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी सभी लोग एक आइडेंटिटी के नीचे साथ में रहते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Amitabh Bachchan(Good News Today).png

File Image

Big B's Unity Message is a MUST-READ for Every Indian! बचपन से हम पढ़ते आ रहे हैं कि भारत एक महान देश है और इसकी बहुत सारी विशेषताएं हैं। भारत देश विविधताओं से भरा हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी सभी लोग एक आइडेंटिटी के नीचे साथ में रहते हैं। हमारा भारतीय होना ही हमें एक धागे में मजबूती से बांधे रखता है। भारत पूरी दुनिया में 'विविधता में एकता' की मिसाल पेश करता है। बहुत सारे लोग इस बात को भूल जाते हैं और एक-दूसरे के साथ लड़ना शुरू कर देते हैं। आज हम आपके साथ ऐसे ही एक संदेश को शेयर करने वाले हैं जिससे आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं और इस तरह की सोच की हमें बहुत ज्यादा जरूरत है।

Advertisment

Big B का यह संदेश हर भारतीय को अवश्य पढ़ना चाहिए

शुक्रवार, सुबह 3 बजे भारतीय फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हैं जिसमें 4 ऐसी हस्तियां शामिल हैं जिन्हें हमने 2024 में खो दिया। उनकी याद में बिग बी कार्टून शेयर करते हैं जिसमें डॉक्टर मनमोहन सिंह, रतन टाटा, जाकिर हुसैन और श्याम बेनेगल स्वर्ग में बैठे हुए अपना मनपसंद काम कर रहे हैं। जाकिर हुसैन तबला बजा रहे हैं, डॉ मनमोहन सिंह राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं, रतन टाटा डॉग्स को खाना दे रहे हैं और श्याम बेनेगल कैमरा चला रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीर में लिखा है कि स्वर्ग में हमारे हीरो। उन्होंने कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है, तस्वीर सब कुछ बयां करती है। इस कार्टून में एक मैसेज और है- 2024 में एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू का निधन हुआ और पूरा देश शोक मनाएगा और उन्हें केवल भारतीय के रूप में याद करेगा।

Advertisment

यह एक ऐसा मैसेज है जिसकी हमें बहुत ज्यादा जरूरत है। हम सब अलग धर्म और संस्कृतियों से संबंध रखते हैं लेकिन हमारी पहचान सिर्फ 'भारतीय' ही है। सबसे पहले हम एक भारतीय हैं और उसके बाद बाकी सब चीजें आती हैं। अगर यह चीज हम लोग समझ जाए तो धर्मों से जुड़ी बहसों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी और पॉलीटिशियंस भी धर्म के नाम पर हमारा फायदा नहीं उठा पाएंगे। लोगों को धर्म, जात, संस्कृति और भाषा आदि के आधार पर तोड़ना बहुत आसान है लेकिन इन सभी विविधताओं के बावजूद, उन्हें जोड़े रखना बहुत मुश्किल है और भारत ने हमेशा इसकी मिसाल पेश की है। आज अगर हम दुनिया के अलग-अलग देशों पर नजर डालें तो कुछ देश युद्ध के कारण अशांति में जी रहे हैं। वहीं पर अगर हम इस तरह के संदेश को बढ़ावा देते हैं तो पूरे देश में शांति कायम रहेगी और लोग एक दूसरे की चॉइस की रिस्पेक्ट करेंगे। उनके लिए यह मैटर नहीं करेगा कि कोई व्यक्ति किस धर्म या जात से संबंध रखता है। 

इन 4 हस्तियों का योगदान बहुत बड़ा 

जिन चार हस्तियों का अमिताभ बच्चन जी ने जिक्र किया है, उनका देश के लिए योगदान बहुत बड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने देश की तरक्की में अहम योगदान दिया है और उनकी नीतियों ने देश को एक नया मोड़ दिया। डॉ मनमोहन सिंह भारत के पहले सिक्ख प्रधानमंत्री भी थे। वहीं पर अगर हम रतन टाटा को याद करते हैं तो उनकी मौत से भी देश को कभी न पूरा होने वाला घाटा हुआ है। हमने सिर्फ एक एंटरप्रेन्योर को नहीं बल्कि एक ऐसे इंसान को खोया है जिन्होंने हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचा है और भारत की तरक्की में अहम योगदान दिया है।

Advertisment

73 साल की उम्र में उस्ताद जाकिर हुसैन 2024 में हमें छोड़कर चले गए। वह भारत के प्रसिद्ध तबला वादक थे। 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया। अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो श्याम बेनेगल का दुनिया छोड़कर जाना आप सहन नहीं कर पाएंगे। यह कहने में कुछ गलत नहीं होगा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया।

Ratan Tata Amitabh Bachchan manmohan singh death dr manmohan singh amitabh bachchan Zakir Hussain
Advertisment