मैन चाइल्ड क्या होता है

मैन-चाइल्ड एक ऐसा पुरुष होता है जो अक्सर अपने इमोशंस और हरकतों से बच्चा ही होता है। जो आदमी अपने उम्र से छोटा व्यक्ती का व्यवहार रखता होता हो, हरकतें करता हो और चीजों से बचकानी तरह से डील करता हो, उसे हम मैन चाइल्ड बुलाएंगे।

author-image
Ayushi Jha
New Update
ignorant man (freepik)

What Is A Man Child (image source: freepik)

What Is A Man Child: मैन-चाइल्ड एक ऐसा पुरुष होता है जो अक्सर अपने इमोशंस और हरकतों से बच्चा ही होता है। जो आदमी अपने उम्र से छोटा व्यक्ती का व्यवहार रखता होता हो, हरकतें करता हो और चीजों से बचकानी तरह से डील करता हो, उसे हम मैन चाइल्ड बुलाएंगे। ऐसे आदमी या लोग अपनी ज़िम्मेदारियों और दाइत्वों को नहीं समझने को तैयार रहते है, उनसे भागते है, अपनी गलतीया नहीं मानते ना ही उन्हें सुधरते है। अक्सर ऐसे लोगो को डेट या शादी करने वाले इनके पार्टनर्स इनसे परेशान है, रिश्ते में इनके इमेच्योर व्यवहार के कारण। आइये पढ़े इस ब्लॉग में क्या होता है मैन चाइल्ड और कैसे पहचाने अगर आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति है तो। 

मैन चाइल्ड क्या होता है ? कैसे पहचाने?

1. कभी सीरियस नहीं होते

Advertisment

ऐसे लोगो के लिए किसी ज़रूरी बात पर भी सीरियस होना और उस बात की नज़ाकत को समझना मुश्किल होता है। वह अपने फ्यूचर, करियर या अपने रिश्तों को लेकर भी सीरियस नहीं होते रहते है। 

2. हमेशा बहाने बनाते है 

उनके पास हर बात का बहाना होता है। कोई काम नहीं करने के हज़ार वजह वो आपको तुरंत बना कर दे सकते है। यदि उनसे आप कोई काम करने को कह दो तो वह यह कह कर माना कर देते है के उन्हें ढंग से आता नहीं या फिर उस एक काम के लिए वह आपसे हज़ार सवाल करेंगे। ऐसा अक्सर कपल्स जिनके बच्चे होते है, उनके साथ होता है। 

3. इमोशनली इमच्योर है 

ऐसे लोग इमोशनली बचकाने होते है। उन्हें समझदारी से झगड़ा सुलझाना नहीं आता, उन्हें  साइलेंट ट्रीटमेंट देने की आदत होती है और किसी भी इंसान के सामने यह अपनी गलती नहीं ही मानते है। ऐसे लोग अपने ईगो को बहुत लम्बा दर्जा देते है और किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। अपने रिश्तों से ज़्यादा एहमियत यह अपने ईगो को देते है। 

4. अपना काम भी नहीं करते

Advertisment

ऐसे लोगो से अपना सामान्य काम भी नहीं हो पाता। यह किसी पर निर्भर ही रहते है जो इनका ख्याल रखता रहे। ऐसे लोग अक्सर शुरुरात से अति लाड प्यार में पलने वाले बच्चे होते है, जिनका पूरा ध्यान कोई रखता ही था जिसकी आदत यह बड़े होते तक भी नहीं उतार पा रहे है। 

5 . अपने ज़िम्मेदारियों को नहीं सँभालते 

अपनी उम्र के हिसाब से यह अपनी ज़िम्मेदारियाँ उठाने को तैयार नहीं होते। यह उनसे भागते रहते है। यह कमिटमेंट देने से भी आँखें चुराते है और अपने रिश्तों को मुकाम नहीं देते। 

    डेट मैन चाइल्ड