क्यों पुरुषों के लिए महिला को बिना कंसेंट के टच करना इतना आसान है?

हमारे समाज में जब भी महिलाओं की बात आती है तो हमें लगता है कि हम उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं। इसके लिए हमें उनके परमिशन की जरूरत नहीं है। आज भी एक बिलीफ बहुत माना जाता है की लड़की की ना में ही हां होती है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Consent

Why Men Must Learn to Respect Boundaries: हमारे समाज में जब भी महिलाओं की बात आती है तो हमें लगता है कि हम उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं। इसके लिए हमें उनके परमिशन की जरूरत नहीं है। आज भी एक बिलीफ बहुत माना जाता है की लड़की की ना में ही हां होती है। आज भी लोगों को कंसेंट का विषय नहीं पता है। उन्हें लगता है कि लड़की पहले थोड़ा शर्माती ही है और लड़के को ही आगे बढ़ना पड़ता है लेकिन ऐसा नहीं होता है। आज भी पुरुष बड़ी आसानी से लड़की को अनकंफरटेबल करते हुए टच कर देते हैं और उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं होता है।

Advertisment

क्यों पुरुषों के लिए महिला को बिना कंसेंट के टच करना इतना आसान है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है जिसमें एक सिंगर लड़की की बिना परमिशन से उन्हें किस कर रहे हैं। क्या यह बात जायज है? क्या यह बाउंड्रीज क्रॉस करना नहीं है? क्या हमें किसी के साथ इंटिमेट होने के लिए उनसे परमिशन नहीं लेनी पड़ती या फिर आज भी हमारी यही सोच है कि हम लड़की का हाथ उनकी मर्जी से बिना पकड़ सकते हैं? ऐसी मानसिकता के साथ बहुत सारी लड़कियां ऐसे शारीरिक शोषण से गुजरती हैं और इसके बारे में कोई बात भी नहीं करता है क्योंकि कोई इस बात को बड़ी मानता ही नहीं है। हमेशा लड़कियों को ऐसी बातों को इग्नोर करने की ही सलाह दी जाती हैं।

यह व्यवहार बिलकुल अमान्य है और महिलाओं को ऐसे व्यवहार को सहन करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई व्यक्ति आपको आपकी बिना मर्जी के टच करता है तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको उस व्यक्ति को रोकना चाहिए और उसके साथ बाउंड्रीज बनाना चाहिए। इसके साथ ही कंसेंट के विषय के बारे में बताना बहुत जरूरी है जिसमें इस बात के ऊपर जोर दिया जाता है कि लड़की की हां में हां होती है और ना में ना होती है। ऐसा नहीं है कि अगर आपने एक बार किसी बात के लिए हां कह दिया है तो वह हर बार ही अप्लाई होगी। कंसेंट देते समय आपके ऊपर कोई भी प्रेशर या फिर कोई किसी भी तरह की मैनिपुलेशन नहीं होनी चाहिए। कसेंट को स्पेसिफिक भी रखना चाहिए कि अगर कोई व्यक्ति आपको कंसेंट दे रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह सेक्स के लिए भी तैयार है।

हमारे समाज में आज भी लोग इस बात को नहीं समझते हैं। इसके साथ ही आप किसी भी व्यव्हार को लड़की की कंसेंट नहीं समझ सकते हैं जैसे कि अगर लड़की ने छोटे कपड़े पहने हैं तो आप उसे जैसे मर्जी टच कर सकते हैं। यह सब बातें अपनी दिमाग से निकलने की जरूरत है और डायरेक्ट कम्युनिकेशन करने की जरूरत है।.आप किसी भी लड़की के चरित्र को उसके कपड़ों, बोलचाल या व्यवहार से जज नहीं कर सकते हैं।, आप नहीं जानते हैं कि वह लड़की आपके साथ कंफर्टेबल है या नहीं। हमें इस बात को बहुत ज्यादा गहराई से और गंभीरता से समझने की जरूरत है कि लड़कियां किसी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं है और ना ही आप उन्हें उनकी बिना मर्जी के साथ छू सकते हैं।

FAQs About Consent Consent and Boundaries Consent Is Important Consent In Sex consent kya hai