Advertisment

हम लड़कों के इनएप्रोप्रियेट बिहेविय को नॉर्मलाइज़ क्यों करते हैं?

ओपिनियन l ब्लॉग : आज भी यदि हमारे समाज में लड़कियों के मुँह से कोई बात निकल जाए तो उस बात को इतना बड़ा बना देते हैं वही अगर लड़का कुछ भी बोले तो कई बार समाज उसे नॉर्मल कहकर छोड़ देता है। जानें ऐसा क्यों-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Gaslighting In Relationship

Inappropriate Behaviour

Inappropriate Behaviour: हमारे समाज में यूं तो लड़के और लड़की को समान हक दिए गए हैं। लेकिन क्या वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति लड़के और लड़की को समान नजरों से देखता है? इसका जवाब है नहीं। आज भी यदि हमारे समाज में लड़कियों के मुँह से कोई बात निकल जाए तो उस बात को इतना बड़ा बना देते हैं वही अगर लड़का कुछ भी बोले तो कई बार समाज उसे नॉर्मल कहकर छोड़ देता है। ऐसा क्यों? 

Advertisment

हम लड़कों के इनएप्रोप्रियेट बिहेविय को नॉर्मलाइज़ क्यों करते हैं?

जो लड़कियां इसके खिलाफ आवाज उठाती है बाद में समाज के कारण वह चुप बैठ जाती हैं। कई बार पेरेंट्स ही नहीं समझते जब लड़कियां जाकर अपने माता-पिता को कहती हैं की वह लड़का मुझे कई समय से घूर रहा है। तब पेरेंट्स कहते हैं की वह तुम्हें छू नहीं रहा केवल घूर ही तो रहा है। लेकिन वास्तव में यह आप समझती है की आपको कैसा महसूस हो रहा होगा। समाज के डर से लड़कों की इंटॉक्सिक बातों को झेलना भी गलत है। इसके लिए आप कॉम्प्रोमाइज नहीं कर सकती।आवाज उठाइए और जो गलत है उसके लिए बोलिए।

लड़कों की कुछ ऐसी ही बातें जिन्हें समाज नॉर्मल कहकर छोड़ देता है

Advertisment

1. केवल देख ही तो रहा है।

आज के दौर की इस बड़ी समस्या को देखकर कानून ने नया नियम बनाया है। जिसके तहत कोई भी लड़का किसी लड़की को 10 सेकंड से ज्यादा नहीं देख सकता। यह कानून के अकॉर्डिंग अपराध के अंदर आता है। फिर भी जब हम अपने दोस्त या बहन को बताते हैं की वह व्यक्ति हमें लगातार घूर रहा है। तो वह हमसे कहते हैं की "अरे क्या हुआ अगर वह थोड़े देर के लिए देख रहा है, छु थोड़ी ना रहा है"

2. Its Just A Normal Hug

Advertisment

आप किसी व्यक्ति से मिलने गए आपको पसंद नहीं है की पहली मुलाकात में ही कोई आपको हग करे टच करे लेकिन उसके बावजूद भी आपकी कंसेंट के बिना वह व्यक्ति आपको अचानक से हग करता है। वह हग, टच आपको गलत फील कराता है। जब यह बात आप अपने आसपास वाले व्यक्ति से कहती हैं तो वह आपको यह कह कर शांत करा देता है कि "इट जस्ट आ नॉरमल टच, चलता है ऐसी कौन सी बड़ी बात है"। किसी लड़की को यदि यह चीज गलत लग रही है तो आप सामने वाले व्यक्ति के मुंह पर बोल सकते हैं।

3. यार लिफ्ट के लिए ही तो बोला कोई हिंट थोड़ी दे रहा है

रास्ते में अपनी बाइक या गाड़ी रोक कर कोई व्यक्ति आपसे पूछता है की मैं आपको आपके घर तक छोड़ देता हूं। जिसकी वजह से आपको गलत महसूस हुआ। लेकिन फिर भी लोग यह कहकर जाने देते हैं की केवल लिफ्ट ही तो दे रहा था चांस थोड़ी मार रहा था।

इन सारी बातों को समाज नॉर्मलाइज़ कर देता है। जिसकी वजह से समस्या लड़की को झेलनी पड़ती है। समाज को तब पता लगता है जब किसी लड़की के साथ कुछ गलत हो जाता है। लेकिन हम उस वक्त तक का इंतजार क्यों करें? आवाज उठाएं यदि आपको कोई चीज गलत लगती है उसके लिए आप बोल सकते हैं आवाज उठा सकते हैं।

समाज Inappropriate Behaviour
Advertisment