/hindi/media/media_files/htkjsr525R8wRYvCC6Wl.png)
(Credit Image-Chetna Manch)
Periods Myth: पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन समाज में इसे अलग-अलग नजरियों से देखा है। जिस कारण पीरियड्स के समय महिलाओं को अपने जीवनशैली में कई तरह के बदलाव और कई नियमों का पालन करना होता है। उसी में से एक है मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अचार नहीं छूना। सदियों से चली आ रही ऐसी मान्यता है कि अगर कोई महिला पीरियड्स में अचार छू देती है तो अचार खराब हो जाता है, लेकिन इसके पीछे सच्चाई कितनी है? इस बात से बहुत कम ही महिलाएं ज्ञात होगीं। आज भी तकनीक के जमाने में देश के कई ऐसे हिस्से हैं जहां महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान खाना पकाने या किचन में प्रवेश करने से परहेज़ किया जाता है, लेकिन मन में हमेशा सवाल रहता कि क्या यह वास्तव में इसे अशुद्ध बनाता है?
पीरियड्स में अचार क्यों नहीं दिया जाता छूने?
सदियों से इस बात को माना जा रहा है कि पीरियड्स में महिलाएं को अचार नहीं छूना चाहिए। इस दौरान अचार छूने से अचार खराब हो जाते हैं या सड़ जाते हैं, क्योंकि मासिक धर्म के दौरान महिलाएं अपवित्र रहती हैं। जिस कारण उनके द्वारा अचार छूने पर अचार खराब होने लगेगा। बात करें पहले के समय कि तो उस दौरान पीरियड्स में साफ-सफाई पर कम ध्यान दिया जाता था, क्योंकि उस वक्त महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती थीं जो कि स्वच्छ नहीं माना जाता था। जिसे देखते हुए धीरे-धीरे इस बात को मान लिया गया कि पीरियड्स में अचार छूने से अचार खराब हो जाएगा।
क्या पीरियड्स में अचार छूना गलत है?
अचार और पीरियड्स का आपस में कोई संबंध नहीं है। हां वो बात अलग है कि पहले के समय में महिलाएं द्वारा उतनी स्वच्छता नहीं बरती जाती थीं। जिस कारण उस वक़्त के सामाजिक स्थिति को देखकर ऐसे नियम बनाए गए होंगे, लेकिन आज के समय के हिसाब से यह बिल्कुल भी सही नहीं है। आज के समय में पीरियड्स में लड़कियों द्वारा स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है। वहीं, अचार ऐसी चीज हैं, जिसे सही तरीके से ना रखा जाए, अच्छे से तेल में ना डुबाया जाए तो भी खराब हो सकता है। ऐसे में पीरियड्स और अचार का आपस में संबंध करना पूरी तरह से एक भ्रम और अंधविश्वास है, क्योंकि आज के समय में महिलाएं विज्ञान की मदद से कई विकल्पों का इस्तेमाल करके पीरियड्स में खुद को गंदगी से दूर रख सकती हैं।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us