Opinion: आखिर पिंक कलर क्यों है कमजोरी की निशानी

रंगों का महत्व हमारे जीवन में बहुत होता है, बचपन से ही एक लड़का और एक लड़की के बीच में रंगों को बांट दिया जाता है कि पिंक कलर लड़कियों के लिए होगा और ब्लू कलर केवल लड़कों के लिए और इसी के साथ पिंक कलर को कमजोर भी घोषित कर दिया जाता है

author-image
B LIPSA RAGHUNATH
New Update
Pink.png

Why Pink Is Known As the Weakest Color (image credit - steemit)

Why Pink Is Known As the Weakest Color: रंगों का महत्व हमारे जीवन में बहुत होता है, बचपन से ही एक लड़का और एक लड़की के बीच में रंगों को बांट दिया जाता है कि पिंक कलर लड़कियों के लिए होगा और ब्लू कलर केवल लड़कों के लिए और इसी के साथ पिंक कलर को कमजोर भी घोषित कर दिया जाता है

Advertisment

आखिर पिंक कलर क्यों है कमजोरी की निशानी

ज्यादातर पिंक कलर को लड़कियों से संबोधित किया जाता है पर उसके बाद भी इस रंग को सबसे ज्यादा कमजोर माना जाता है क्या यही उदाहरण है कि हमारे समाज में भी महिलाओं की स्थिति वैसी ही है जैसे इस रंग की है, इस आर्टिकल द्वारा हम जानेंगे ऐसी कौन से कारक हैं जिस वजह से पिंक कलर को कमजोर माना जाता है

1. कल्चरल नॉर्म्स

Advertisment

सभी कलर में रंगों का अपना एक अलग महत्व होता है जैसे लाल, हरा, पीला इन सभी के अपने गुण होते हैं वैसे ही गुलाबी रंग को सबसे जेंटल और नाजुक माना जाता है, इसलिए यह भी एक वजह हो सकती है जिस करण गुलाबी रंग को कमजोर माना जाता है

2. एडवरटाइजिंग

ज्यादातर मार्केटिंग और एडवर्टाइजमेंट के लिए रंगों को डिवाइड कर दिया जाता है जैसे बहुत से चॉकलेट और ऐसे कार्टून आते हैं जिनको डिवाइड करने के लिए उसमे अलग-अलग रंगों का प्रयोग किया जाता है जैसे पिंक कलर लड़कियों को लुभाने के लिए होता है और ब्लू कलर लड़कों के लिए

Advertisment

3. मीडिया की प्रस्तुति

मीडिया में भी ज्यादातर पिंक कलर को एक जेंडर के हिसाब से बांट दिया जाता है जिस वजह से जितने भी बार्बी डॉल या खिलौने गुलाबी रंग के होते हैं वह बिना सोचे समझे समझ लिया जाता है कि वह केवल लड़कियों के लिए ही होंगे

4. हिस्टोरिकल जेंडर पर बेस्ड है

Advertisment

शुरुआत से ही गुलाबी रंग को जेंडर पर बेस्ड कर दिया गया है क्योंकि इस रंग को सबसे कोमल माना गया है यदि हम पुराने समय में भी देखें तो लड़कियों को हमेशा से एक सॉफ्ट कलर के कपड़े ही दिए जाते हैं डार्क कलर से उनको बहुत कम संबोधित किया जाता है क्योंकि डार्क कलर को लड़कों के पर्सपेक्टिव के लिए इस्तेमाल किया जाता है

5. बदलते परसेप्शन

 रंगों के लिए सबका परसेप्शन बदलना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है क्योंकि आज के समय में एक लड़का भी एक गुलाबी रंग की शर्ट को आराम से पहन सकता है उसे पर तब कोई प्रश्न नहीं आनी चाहिए कि यह एक कमजोर कलर है इसलिए सबके पर्सपेक्टिव को बदलने की हमें कोशिश करना चाहिए जिस समाज में कलर बॉयस हट सके