Advertisment

क्यों ना पसंद किए जाने पर भी महिलाओं को अपने विचार सामने रखना चाहिए?

महिलाओं को हमेशा से समिति द्वारा अपना ओपिनियन सामने रखने के लिए आलोचना झेलनी पड़ती है। यदि महिलाएं अपने विचार खुलकर सामने रखें तो लोगों को वह पसंद नहीं आता इसलिए नहीं कि उनके विचार गलत है बल्कि इसीलिए क्योंकि लोगों की सोच गलत है।

author-image
Neha Dixit
New Update
Pixabay

Opinion (Image Credits: Pixabay)

Women Must Put Their Opinion Despite Of Being Disliked: महिलाएं आज हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं अपने हार्ड वर्क टैलेंट पैशन और डेडीकेशन के दम पर महिलाएं हर विषय के ऊपर अपने विचार और अपनी सोच खुलकर स्पष्ट रूप से दूसरों के समक्ष रख रही हैं। लेकिन हमारी सोसाइटी की छोटी सोच होने के कारण कई लोगों को यह पसंद नहीं आता समिति के अनुसार महिलाओं को कम बात करनी चाहिए, अपने विचार स्पष्ट रूप से समक्ष रखने का अधिकार उनको नहीं, महिलाएं सफलता हासिल नहीं कर सकती, अपना कैरियर नहीं बन सकती।

Advertisment

लेकिन महिलाएं आज अपने मेहनत से विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और दुनिया के हर एक युवा, हर एक बुजुर्ग और हर महिला के लिए एक मिसाल कायम कर रही है कि सच्चे मन, हार्ड वर्क, लगन और डेडीकेशन के चलते आप दुनिया में किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं और आपको अपने विचार सामने रखने का पूर्ण अधिकार है।

लोगों को बदलनी होगी अपनी सोच (People Must Change Their Thoughts & Mindset Positively)

हमारे समाज की सोच पहले से कई गुना बदल गई है लेकिन अभी हमें और भी आगे बढ़ाना बाकी है। समाज ने महिलाओं का साथ देना भी शुरू कर दिया है लेकिन आज भी सोसाइटी में ऐसे कई लोग हैं जो महिलाओं को एक तुच्छ वस्तु की तरह देखते हैं। 

Advertisment

लोगों के लिए यह समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि महिलाओं का ओपिनियन और अपना विचार प्रकट करने में कुछ गलत नहीं। गलत है तो लोगों की सोच वक्त तेजी से बदल रहा है आज महिलाएं और पुरुष दोनों बराबर करबिलियत रखते हैं दोनों ही विश्व में हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं फिर दोनों में इस प्रकार का भेदभाव क्यों क्या समाज महिलाओं की इज्जत करना नहीं सीख सकता? क्या पुरुषों के लिए उनकी एगो इतनी बड़ी है? महिलाओं को सशक्त रूप से अपने विचार प्रकट करने का पूर्ण अधिकार है और उन्हें यह हर रूप में करना चाहिए भले ही लोग उसे पसंद करें या ना पसंद करें। जिस चीज को बदलने की जरूरत है वह है लोगों की छोटी सोच लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए और महिलाओं के विचारों, उनकी सोच और उनके अधिकारों को पूर्ण रूप से इज्जत प्रदान करनी चाहिए।

ना पसंद किए जाने पर भी महिलाओं को अपना ओपिनियन सामने रखना चाहिए (Women Should Put Their Opinion Despite Of Being Disliked)

एक व्यक्ति अच्छा है या बुरा इसकी पहचान आप  एक व्यक्ति अच्छा है या बुरा इसकी पहचान आप किसी की सूरत से नहीं कर सकते। एक अच्छे व्यक्ति को हमेशा दूसरों की इज्जत करनी चाहिएव उनके अधिकार, उनकी सोच, उनके विचारों और उनके फैसले को पूर्ण रूप से इज्जत प्रदान करनी चाहिए और उनका साथ देना चाहिए। अगर आप जीवन में किसी को ऊपर उठाने में मदद नहीं कर सकते तो आपको यह अधिकार भी नहीं कि आप किसी को नीचे खींचे।

वह कहते हैं ना "अगर आप किसी के लिए अच्छा नहीं बोल सकते, तो आपको किसी के लिए बुरा भी नहीं बोलना चाहिए"। इस कथन का इसलिए एक सही है तात्पर्य है कि महिलाओं के ओपिनियन की दूसरों को इज्जत करनी चाहिए और अगर आप उसे चीज में उनके साथ नहीं दे सकते तो उनके लिए गलत भी मत बोलिए।

महिलाओं को हर समय, हर जगह, किसी भी क्षण अपने विचारों और सोच को प्रकट करने से झिझक ना नहीं चाहिए और सशक्त रूप से अपने विचार प्रकट करने चाहिए।

Opinion
Advertisment