Advertisment

Women Priorities: महिलाएं हमेशा स्वयं को प्रथम प्राथमिकता दें

महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, कठिन परिश्रम और हुनर के साथ सफलता हासिल कर रही हैं। महिलाओं को अपनी प्रथम प्राथमिकता खुद को देनी होगी जिससे वह जीवन में हर वह लक्ष्य हासिल कर पाए जो वह सच में करना चाहती हैं।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Women's Priorities (Image Credits: Freepik)

Women Must Prioritise These 5 Things: महिलाएं हर क्षेत्र में अपने डेडीकेशन, पैशन, हार्ड वर्क, टैलेंट और स्किल से सफलता हासिल कर नए और अविश्वसनीय कीर्तिमान स्थापित कर रही है। महिलाओं को अपनी प्रथम प्राथमिकता खुद को देनी चाहिए, अपने सपनों को देनी चाहिए। देश के लिए विश्व स्तर पर गोल्ड मैडल जीतने से लेकर सरहद पर देशवासियों की रक्षा करने तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद की काबिलियत को साबित किया है।

Advertisment

लेकिन ऐसा क्यों होता है कि कई बार महिलाएं दूसरों की इच्छाओं, जिम्मेदारियां, सोच और विचारों के चलते अपनी इच्छाओं को नजरअंदाज कर किसी डब्बे में बंद कर देती हैं? महिलाएं हमेशा अपने प्रिय जनों के खुशी को पहली प्राथमिकता देती हैं? क्या चीज उन्हें खुश करेगी? क्या वह चाहते हैं? उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो लेकिन महिलाओं को एक क्षण अपने बारे में सोचना चाहिए।

महिलाओं को यह स्मरण रखना चाहिए कि उनकी जिम्मेदारी वह खुद है

महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी खुद उठानी है फिर चाहे वह निजी जीवन हो या आध्यात्मिक जीवन। उन्हें यह समझना होगा कि उनके सपनों के लिए कोई और नहीं लड़ेगा, उनके लक्ष्यों को कोई और प्राप्त नहीं करेगा, उनको प्रोत्साहन भी कोई और नहीं देगा यह उन्हें स्वयं करना है। महिलाएं इतनी काबिलियत रखती है कि विश्व में जो भी वह चाहे वह हासिल कर सकती हैं। जरूरत है तो केवल खुद को प्राथमिकता देने की। 

Advertisment

महिलाएं इन 5 चीजों को दें प्राथमिकता 

1. Mental Health 

महिलाओं को अपनी मेंटल हैल्थ पर खास ध्यान देना चाहिए। जब आप मानसिक रूप से स्वस्थ, ऊर्जावान, सकारात्मक महसूस करेंगे तब आप दुनिया की कोई भी जंग जीत सकते हैं। किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जब आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होते, आपको किसी प्रकार की चिंता, एंजायटी या परेशानी होती है उसका सीधा प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

Advertisment

आप मानसिक रूप से यदि परेशान है तो इसका प्रभाव आपको अपने शारीरिक स्वास्थ्य और ऊर्जा पर भी दिखाई देगा। जब आप मानसिक रूप से स्वस्थ और शांत नहीं होते तब आप किसी भी कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते आपकी खान-पान पर भी असर पड़ता है, आपके दूसरों से संबंध भी खराब होने लगते हैं क्योंकि आपको बेवजह क्रोध आता है, आप ओवरथिंकिंग करने लगते हैं तो आप समझ नहीं पाते की परेशानी की असली जड़ क्या है। इसीलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम प्राथमिकता दें। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए आप योग और मेडिटेशन करें जिससे आपका मन शांत हो।

2. Peace

महिलाओं को सुकून और शांति को भी उतना ही महत्व देना चाहिए जितना भी बाकी सारे कार्यों को देती है। जिस जगह जिस कार्य में उन्हें सुकून और शांति का एहसास हो उन्हें उसे प्राथमिकता देनी चाहिए, जहां अशांति, लड़ाई, झगड़ा हो वहां उन्हें नहीं रहना चाहिए। अशांति आपको शारीरिक और मानसिक रूप से और अस्वस्थ और दुर्बल बनाती है जहां शांति और सुकून का एहसास हो वहां आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करते हैं। 

Advertisment

3. Happiness 

महिलाएँ अक्सर दूसरों की खुशी के लिए अपनी चॉइस, अपना करियर, अपनी खुशियों को नजरअंदाज करती है लेकिन ऐसा करना उनके स्वयं के साथ नाइंसाफी है। महिलाओं को यह समझना होगा कि उनकी खुशी के लिए कोई और नहीं लड़ेगा, उन्हें खुश भी कोई और नहीं करेगा यह उनकी स्वयं की जिम्मेदारी है इसलिए जब भी आपको अपनी खुशी और दूसरों की खुशी में से चुनना हो तो आप खुद को चुने।

4. Personal Choices 

Advertisment

महिला अपनी चॉइस को सर्वोत्तम प्राथमिकता दें। किसी दूसरे व्यक्ति की सोच या विचारों के चलते उन्हें अपनी चॉइस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। महिलाएं वही कार्य चुने, वही फैसला लें जो वे सच में लेना चाहती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिले, जिसमें उनकी स्वतंत्रता हो, जिसमें उनकी मन की शांति हो।

5. Career And Financial Independence

महिलाएं अपनी प्रथम प्राथमिकताओं करियर और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस को दें। अपना पूरा ध्यान अपने करियर में नई सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने पर लगाएँ और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस होने पर दें। जब आप फाइनेंशली इंडिपेंडेंट होंगे तो आप दुनिया में कोई भी फैसला ले पाएंगे, कहीं भी जा सकेंगे और अपनी छोटी से छोटी जिम्मेदारियां को खुद उठा सकेंगे। महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

6. Physical Health

महिलाओं को अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। रोजाना एक हैल्थी आहार का सेवन करें जिसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में हो जो आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखें। साथ ही में आप एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन करें जिससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करें। 

Career mental health Financial independence Independence physical health Happiness Personal Choices Peace
Advertisment