Advertisment

Be Yourself: महिलाएं स्वीकृति की भीख मांगना बंद करें और अपने अस्तित्व को स्वीकार करें

आपने कितनी बार देखा होगा कि महिलाएं दूसरों को खुश करने के लिए खुद में बहुत सारे बदलाव करती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इस विषय के उपर बात करेंगे कि क्यों महिलाओं को दूसरों को पसंद आने के लिए भीख मांगना बंद करना होगा।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Love yourself

File Image

Women Should Stop Begging For Acceptance: आपने कितनी बार देखा होगा कि महिलाएं दूसरों को खुश करने के लिए खुद में बहुत सारे बदलाव करती हैं। उन्हें लगता है कि अगर वह दूसरों के हिसाब से नहीं रहेंगी तो लोग उन्हें पसंद नहीं करेंगे। इसके कारण वे खुद को सुनना छोड़कर, दूसरों को सुनना शुरू कर देती हैं। इससे वे अपनी पहचान कहीं खो देती है। आज के इस आर्टिकल में हम इस विषय के उपर बात करेंगे कि क्यों महिलाओं को दूसरों को पसंद आने के लिए भीख मांगना बंद करना होगा।

Advertisment

महिलाएं स्वीकृति की भीख मांगना बंद करें और अपने अस्तित्व को स्वीकार करें

सबसे पहले महिलाओं को खुद को स्वीकार करना जरूरी है। आप में कुछ भी कम नहीं है। जितना आप लोगों के हिसाब से खुद को एडजस्ट करते जाएंगे उतना ही आपको ऐसा करने के लिए बोला जाएगा। अगर आप खुद को नहीं बदलना चाहती हैं या फिर खुद को वैसे ही प्रस्तुत करना चाहती हैं, जैसे आप हैं तब आपको लोगों को सुनना बंद करना होगा और खुद को स्वीकार करना होगा। हर किसी में कमियां होती हैं। हम सब गलतियां करते हैं और उनसे सीखकर आगे बढ़ते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये गलतियां हमें डिफाइन करती हैं।

खुद को प्राथमिकता दें

Advertisment

महिलाओं को एक बार जरूर समझ लेनी चाहिए कि जिस भी व्यक्ति ने आपके साथ रहना होगा या फिर उसे आपकी जरूरत होगी तो आपको वैसे ही स्वीकार करेगा जैसे आप हैं। उसके लिए आपको खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। आप अपनी लाइफ में हमेशा खुद को आगे रखें। अगर आप ही खुद की वैल्यू नहीं करेंगे, इससे आपकी सेल्फ रिस्पेक्ट को चोट पहुंचेगी और दूसरे भी आपकी रिस्पेक्ट नहीं करेंगे। महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि उन्हें दूसरों के का ख्याल रखना सिखाया जाता है लेकिन वो खुद का ख्याल रखना ही भूल जाती हैं। जिसके कारण उन्हें अपने बारे में कुछ पता ही नहीं होता है।

खुद को कम मत समझें

महिलाओं में सब कुछ करने की काबिलियत होती है। ऐसी कोई फील्ड नहीं जो महिलाओं के लिए नहीं है। यह सब कुछ पितृसत्तात्मक सोच का नतीजा है कि आज भी महिलाओं को सोचना पड़ता है कि यह काम उनके लिए है या नहीं। कभी भी जेंडर आपकी ग्रोथ में बाधा नहीं बनता है। यह सिर्फ आपकी सोच होती है जो हमेशा आपके पीछे रखती है। हर महिला में अपने सपनों को पूरा करने की ताकत होती है लेकिन उसके लिए कॉन्फिडेंस और सपोर्ट की जरूरत होती है जो बहुत कम महिलाओं को मिलता है। 

Advertisment

दूसरों की चिंता छोड़ें

इसके साथ ही खुद को चुनाव, सेल्फ लव की बहुत बड़ी उदाहरण है। आप अपने आप से प्यार करने लग जाते हैं आप खुद के साथ कनेक्शन फील करते हैं। आपको दूसरों की वैलिडेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। आप हर समय यह नहीं सोचते कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं। आप लोगों को खुश करना छोड़ देते हैं। आप अपनी खुशी को सबसे पहले रखते हैं। आप खुद के लिए सबसे महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अगर आपकी जिंदगी में कोई आता है तो आप उसका स्वागत करते हैं लेकिन अगर आपकी वैल्यू कोई नहीं करता है तो आप उसकी परवाह नहीं करते। आप दूसरों के पीछे अपनी जिंदगी को बर्बाद नहीं करते हैं।

Self love be yourself accept yourself
Advertisment