Advertisment

Embrace Yourself: महिलाओं को खुद को प्रूफ करने के लिए परफेक्ट बनने की जरूरत नहीं

महिलाओं को एक बात समझने की जरूरत है कि कोई भी चीज आप डिफाइन नहीं करती है। अगर आप दिन में सौ बार गलतियां कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक फेलियर है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Yourself

File Image

Your Best Self is a Journey, Not a Destination: हम सब अपनी जिंदगी में बेस्ट बनने की बहुत कोशिश करते हैं। उसके लिए हम हर दिन प्रयास करते हैं। हम नई चीज़ सीखते हैं, नए लोगों से मिलते हैं, नई जगह जाते हैं। यह सब कुछ हमारे ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है लेकिन इसके दौरान आपको फेलियर्स भी आएंगे। आपका मनोबल भी टूटेगा और आपको खुद में कमियां भी दिखाई देंगी। आप बहुत सारे लोगों से अलग हो जाएंगे। कुछ लोग आपको छोड़कर चले जाएंगे। ऐसे में बहुत सारी महिलाओं को लगता है कि हम अपना बेस्ट वर्जन नहीं है। इसलिए आज हम इस बारे में बात करेंगे कि अगर आप को लगता है कि अभी आप खुद का बेस्ट वर्जन नहीं है तो भी इसमेंकोई बड़ी बात नहीं है।

Advertisment

महिलाओं को खुद को प्रूफ करने के लिए परफेक्ट बनने की जरूरत नहीं

महिलाओं को एक बात समझने की जरूरत है कि कोई भी चीज आप डिफाइन नहीं करती है। अगर आप दिन में सौ बार गलतियां कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक फेलियर है। अगर आपका आज सोने का मन कर रहा है या फिर आप अपने काम से ब्रेक लेना चाहते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप सुस्त हैं या फिर आप प्रोडक्टिव नहीं है। अगर आप अभी जिंदगी में कुछ नहीं करना चाहते हैं या जिंदगी को एक स्लो स्पीड में जीना चाहते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप जिंदगी से कुछ चाहते नहीं है या फिर आप कुछ बड़ा नहीं करना चाहते हैं। हम सब की जिंदगी में अलग-अलग पड़ाव आते हैं। इन्हें स्वीकार करना और उनके साथ जीना हमें खुशी देता है। समस्या तब आती जब हम खुद को लेबल करने लग जाते हैं।

कई बार पॉजिटिव चेंज की बजाय हमें नेगेटिव चेंज को भी स्वीकार करना पड़ता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि हममें काबिलियत नहीं है या फिर हम अयोग्य हैं। आप का हर एक एफर्ट, आपका बेस्ट वर्जन ही है। किसी मंजिल तक पहुंचने के लिए आप हर दिन प्रयास करते हैं और एक स्टेप आगे बढ़ जाते हैं तो यह भी आपका बेस्ट वर्जन ही है।

Advertisment

यह आपको डिफाइन करना है कि आपका बेस्ट वर्जन क्या है। अगर आप दूसरों की तुलना से खुद को देख रहे हैं तब आप कभी भी बेस्ट वर्जन बन ही नहीं पाएंगे। यह आपको डिसाइड करना है कि आप खुद को कैसे देखते हैं। अगर आप बड़ी चीजों को ही बेस्ट मानते हैं तब आपको देरी लगेगी पर अगर आप हर दिन के बदलाव को पॉजिटिव तरीके से देख रहे हैं और उस सेलिब्रेट कर रहे हैं तो आपको अपना हर एक स्टेप बेस्ट वर्जन ही लगेगा। आप कल तक जो नहीं कर सकते थे लेकिन आज आपने वह कर लिया है तो वह आपका बेस्ट वर्जन भी है। सोशल मीडिया पर दूसरे लोगों को देखकर खुद को उदास करना या फिर निराश होना कभी भी आपको आगे नहीं बढ़ा सकता है।

Find Time for Yourself be yourself Self love
Advertisment