Greenflags In Friendship: 5 संकेत जो बताते हैं की दोस्ती बहुत गहरी है

ग्रीनफ़्लैग्स किसी भी तरह से देखे जा सकते है। हमारे दोस्त के बात करने के तरीके से, वह हमारे बारे में क्या सोचते हैं। फ्रेंडशिप में ग्रीन फ्लेक्स होने का अर्थ है वह फ्रेंडशिप हैल्थी है। जानें अधिक इस रिलेशनशिप ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
Greenflags In Friendship

Greenflags In Friendship

Greenflags In Friendship: हम बहुत सारा समय रेडफ्लेक्स के बारे में  डिस्कस करने में बिताते हैं। चाहे वह रिलेशनशिप के अंदर हो या फ्रेंडशिप (friendship) के अंदर। हम सब रेडफ्लैग्स से बहुत अच्छी तरह अवेयर है। देखा जाए तो वही दूसरे हाथ पर ग्रीनफ्लैग्स भी होते हैं। ग्रीनफ़्लैग्स का अर्थ है कि हम एक अच्छी इनफ्लुएंस में है।

Advertisment

 ग्रीनफ़्लैग्स किसी भी तरह से देखे जा सकते है। हमारे दोस्त के बात करने के तरीके से, वह हमारे बारे में क्या सोचते हैं। फ्रेंडशिप में ग्रीन फ्लेक्स होने का अर्थ है वह फ्रेंडशिप हैल्थी है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जो हमें बताती है कि हमारी फ्रेंडशिप के अंदर ग्रीनफ़्लैग्स है।





5 Greenflags In Friendship

1. हम जैसे है वैसे ठीक हैं 

एक दोस्त केवल दोस्त नहीं होता वह हमें हमारी खुद की अहमियत भी समझाता है। हमें बताता हैं कि हम जैसे भी हैं ठीक है हमें किसी के लिए बदलने की जरूरत नहीं है। हम जब भी अपने दोस्त के आसपास होते हैं तो हमें अपने आप को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।  हम चीजों को छुपाने की कोशिश नहीं करते हैं और हम उनके साथ हर चीज को लेकर बहुत ओपन होते हैं।

2. हमेशा अच्छा महसूस कराते है

Advertisment

एक दोस्त हमें हमेशा अच्छा महसूस कराता है चाहे वह किसी भी सिचुएशन में हो। जब हम उदास होकर उसके पास जाते हैं तब वह हमारी बात ध्यान सुनता है और उसे से समझने की कोशिश भी करता है। जब आप अपने दोस्त के साथ होते हो तो हर चीज जीवन में आज शाम लगती है।

3. हमारे समय का सम्मान करता है

असल में दोस्त वह होता है जिससे हमारी महीनों बात नहीं होती लेकिन फिर भी दो दोस्तों के बीच कुछ नहीं बदलता। वह हमारे स्पेस की रिस्पेक्ट करते हैं और समझते हैं की हमारी भी एक लाइफ है। वह आपको कभी अकेलापन महसूस नहीं कराते।

4. हमे प्रोत्साहित करते है

एक सच्चा दोस्त हमें प्रोत्साहित करता है हमारी हर अचीवमेंट पर खुश होता है। वह आपकी बातों का मजाक नहीं उड़ाते उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश करते हैं। हमेशा आपको आगे बढ़ने की सलाह देते हैं। हमेशा आपकी मदद के लिए भी तत्पर रहते हैं।

5. अच्छे में अच्छा और बुरे में बुरा बताते है

Advertisment

एक अच्छा दोस्त केवल आप की तरफदारी नहीं करता। वह आपको सही की जगह सही बताता है और गलती होने पर आपको टोकता भी है। वह आपके साथ हमेशा इमानदार और वफादार रहते हैं। वह आप की झूठी तारीफ कभी नहीं करते और न ही आपको किसी और के सामने नीचा दिखाते हैं। यदि आपकी दोस्ती में भी यह 5 ग्रीन फ्लैग हैं तो यकीन मानिए आपकी दोस्ती भी जीवन भर चलेगी।

Friendship 5 Greenflags In Friendship Greenflags