Relationship Tips: महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करने चाहिए ये रेड फ्लैग्स

रिश्तों में महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए ये 5 रेड फ्लैग्स। जानिए धोखा, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, ईर्ष्या, और इमोशनल मैनिपुलेशन जैसे खतरनाक संकेत जो आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं।

author-image
Vaishali Garg
New Update
red flag 1

5 Red Flags in Relationships Women Should Never Ignore: लैला-मजनू और हीर-रांझा के बाद अब इश्क की दुनिया में एक नया शब्द बड़ा वायरल हो रहा है, या यूं कहें कि इसने तो कोरोना से भी तेज़ी से वायरल होने का रिकॉर्ड बना लिया है। आप सभी इन शब्दों से भली-भांति वाकिफ होंगे- जी हां, आजकल रिलेशनशिप में 'ग्रीन' और 'रेड फ्लैग्स' की चर्चा खूब हो रही है। तो आइए जानते हैं उन रेड फ्लैग्स के बारे में जिन्हें महिलाएं अपने पार्टनर में बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें।

पार्टनर में महिलाएं ये 5 रेड फ्लैग्स न करें इग्नोर

1. धोखा

Advertisment

हर रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है या आपको धोखे में रख रहा है, तो यह एक बहुत बड़ा रेड फ्लैग है। ऐसे रिश्ते में बने रहने से आपका नुकसान हो सकता है।

2. मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना

अगर आपका पार्टनर आपको मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, या किसी बात पर धमकी देता है, तो यह एक गंभीर रेड फ्लैग है। ऐसे में तुरंत कदम उठाना चाहिए और खुद को सुरक्षित रखना चाहिए।

3. बेमतलब की रोक-टोक

हम सभी अपने निर्णय खुद लेने के लिए स्वतंत्र होते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको दोस्तों से मिलने से रोकता है, या आपके फैसलों पर बेवजह रोक-टोक करता है, तो यह एक रेड फ्लैग है। एक स्वस्थ रिश्ते में यह व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

4. ईर्ष्या और कंट्रोलिंग बिहेवियर

Advertisment

अगर आपका पार्टनर जरूरत से ज्यादा ईर्ष्या करता है या हर चीज़ पर नियंत्रण रखने की कोशिश करता है, तो यह एक खतरनाक संकेत है। स्वस्थ रिश्तों में आज़ादी और व्यक्तिगत स्पेस का सम्मान बेहद ज़रूरी होता है।

5. इमोशनल मैनिपुलेशन

अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार गिल्टी महसूस कराता है या आपकी भावनाओं का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करता है, तो इसे इमोशनल मैनिपुलेशन कहा जाता है। इसे किसी भी हालत में नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

6. सम्मान की कमी

एक अच्छे रिश्ते में दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं, विचारों या प्रयासों का सम्मान नहीं करता, तो यह भी एक स्पष्ट रेड फ्लैग है।

Advertisment

इन रेड फ्लैग्स को नज़रअंदाज़ करना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप इनमें से किसी भी संकेत को महसूस करती हैं, तो अपने रिश्ते पर एक बार गहराई से विचार करें और खुद को सुरक्षित रखें।

सूचना: इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन कनक जोशी का है।

good relationship tips relationship tips Healthy Relationship Tips