Advertisment

5 Ways To Have Better Sex: जानें Dr. Sudeshna Ray की सलाह

author-image
New Update

सेक्स कोई गलत चीज नहीं है बल्कि यह एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह दो व्यक्तियों के बीच की शारीरिक रिलेशनशिप होती है जो किसी भी रिलेशनशिप के लिए महत्वपूर्ण है। Shethepeople की यानी हमारी डॉक्टर सुदेशना राय का कहना है कि सेक्स से आपकी शारीरिक और मनोवैज्ञानिक हेल्थ अच्छी होती है। साथ ही है आपकी रिलेशनशिप को भी मजबूत बनाता है।

Advertisment

डॉक्टर सुदेशना राय ने बेहतर सेक्स करने के लिए कुछ टिप्स भी दी है। उनकी यह टिप्स बहुत ही वैज्ञानिक हैं जो आपकी सेक्स रिलेशनशिप को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इन्हें जानने के बाद आपकी आधी से ज़्यादा कंफ्यूजन और परेशानियां अपने आप हल हो जाएंगी।

Dr. Sudeshna Ray की बेहतर सेक्स के लिए टिप्स -

1. Vaginal dryness

Advertisment

वेजाइनल ड्राइनेस एक ऐसी समस्या है जिसमें आपका वजाइना ड्राई हो सकता है जिससे आप को सेक्स करने पर दर्द हो सकता है। यह आपके और आपके पार्टनर दोनों के लिए ही दर्द भरा होगा। 

डॉक्टर सुदेशना का कहना है कि यह समस्या आपको अच्छा सेक्स करने में रुकावट पैदा कर सकती है। इसलिए इस विषय को गंभीरता से लें और इसका इलाज करें।

उनका कहना है कि अगर आपको इंफेक्शन या इन्फ्लेमेशन जैसी कोई भी समस्या है तो इसके बारे में अपने gynecologist से जरूर बात करें। इससे आप एक दूसरे के साथ सेक्स करते वक्त असुविधाजनक महसूस नहीं करेंगे और आप को सेक्स करने में मजा आएगा।

Advertisment

2. Vaginal lubricants का करे इस्तेमाल

डॉक्टर सुदेशना राय का यह मानना है कि अगर आपको वजाइना में ड्राइनेस महसूस होती है तो यह सेक्स करते वक्त आप के दर्द की वजह बन सकती है। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए आप वेजाइनल लुब्रिकेंट जैसे नारियल का तेल, एवोकाडो ऑयल या मूंगफली का तेल इस्तमाल कर सकतें हैं।

3. मेनोपॉज के बाद हॉरमोन थैरेपी

Advertisment

मेनोपॉज के बाद आपको सेक्स करने में तकलीफ हो सकती है क्योंकि आपके शरीर में हार्मोनल बदलाव आ जाते हैं। ऐसे में अच्छे परिणामों के लिए आप मेनोपॉज के बाद इसका ट्रीटमेंट या फिर हार्मोन थेरेपी भी करा सकते हैं। लेकिन डॉक्टर सुदेशना की सख्त सलाह यह है कि यह थेरेपी आप अपने डॉक्टर की सलाह से ही करवाएं।

4. Position बदल कर करे सेक्स

Advertisment

अगर एक ही पोजीशन में सेक्स करने से आपको ज्यादा मजा नहीं आ रहा है या तकलीफ हो रही है तो आप पोजीशन बदल कर देखें। पोजीशन बदलने से ना केवल आप अच्छे से सेक्स कर पाएंगे बल्कि आपकी सेक्स लाइफ में एक अलग उत्साह भी भर जाएगा।

5. सेक्स के लिए मानसिक रुप से हो तैयार

डॉक्टर सुदेशना का कहना है अधिकतर लोग अच्छे से सेक्स का आनंद नहीं ले पाते क्योंकि उनमें से कोई एक इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं होता है। इसलिए यह जरूरी है कि एक आनंदपूर्ण सेक्स के लिए दोनों पार्टनर बराबर उत्साह के साथ मानसिक रूप से एक अच्छे पेनिट्रेटिव सेक्स के लिए तैयार हों।

सेक्स लाइफ
Advertisment