Relationship: EGO कैसे रिलेशनशिप को कर सकता है प्रभावित?

कभी-कभी ऐसा होता है कि रिश्ते में अहंकार आ जाता है जो एक गलत समझा जाने वाला पहलू हैं। Ego हमारे पर्सनालिटी का एक हिस्सा होता है पर हमें यह समझना जरूरी है कि अत्यधिक होना हमारे रिश्ते पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Recognizing the Signs of a Toxic Relationship

(File Image)

HowEgoCanAffectRelationship: रिलेशनशिप हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है जो हमारे खुशहाल जीवन का कारण बनता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि रिश्ते में अहंकार आ जाता है जो एक गलत समझा जाने वाला पहलू हैं। Ego हमारे पर्सनालिटी का एक हिस्सा होता है पर हमें यह समझना जरूरी है कि अत्यधिक होना हमारे रिश्ते पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकता है और रिश्ते की खत्म होने का कारण बन सकता है। अहंकार के दो पहलू होते हैं पहले की अहंकार हमारे आत्मविश्वास और पहचान से जुड़ा हुआ है वही दूसरा जब अहंकार अत्यधिक होता है तो वह हमारे लिए नकारात्मक होता है। तो लिए जानते हैं Ego कैसे हुआ रिलेशनशिप को कर सकता है प्रभावित? 

रिलेशनशिप में Ego के 5 प्रभाव

1. विवाद

Advertisment

अगर रिलेशनशिप में अहंकार आ जाता है तो वह विवाद का कारण बन जाता है। अहंकार के कारण व्यक्ति अक्सर अपने प्वाइंट ऑफ व्यू पर अड़ा रहता है जिसे समझौता करना अत्यधिक कठिन होता है। जब दोनों पार्टनर एक दूसरे की राय को नहीं मानते और खुद की राय को प्रायोरिटी देते हैं तो यह विवाद उत्पन्न कर सकता है। अहंकार की वजह से लोग अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते जिसके कारण उनके लड़ाई का समाधान नहीं निकलता। प्यार भी कम हो जाता है।

2. कम्यूनिकेशन 

रिलेशन में अगर अहंकार आ जाता है तो इसके चलते पार्टनर हमेशा अपनी बातें मनवाने की कोशिश करता है पर उन बातों में झूठ ज्यादा और ईमानदारी कम होती है। ऐसे रिश्ते में समझदारी की बहुत कमी होती है। अक्सर हमें देखने को मिलता है कि अहंकारी व्यक्ति सामने वाले की बातें सुनने में रुचि नहीं रखता उसकी वजह से कम्युनिकेशन ठीक नहीं हो पता और समस्या का समाधान निकालना मुश्किल होता है। जिसके वजह से रिश्ता फ्यूचर तक नहीं जा पाता।

3. विश्वास और प्यार

जब एक अहंकारी व्यक्ति अपने अहंकार के चलते सभी कार्य और चीज खुद के तरीके से करने की कोशिश करता है तो इसकी वजह से रिश्ते में विश्वास की कमी हो सकती है। इसकी वजह से पार्टनर्स में चिंता और संदेह हमेशा बना रहता है जो रिश्ते में तनाव का कारण बनता है। जो व्यक्ति अहंकार से भरे होते हैं वह खुद के बारे में इतना सोचते हैं कि अपने पार्टनर को पर्याप्त प्यार और ध्यान देना भूल जाते हैं। जिसके कारण रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलता।

4. इंसल्ट

Advertisment

रिश्ते में अहंकार आ जाने के कारण व्यक्ति अपने पार्टनर को हरदम नीचा दिखाते रहता है जिसकी वजह से रिश्तो में कड़वाहट और नकारात्मकता बढ़ती है जो पार्टनर के बीच तनाव का कारण बनती है। अहंकार के चलते रिश्तों में हार–जीत की भावना आ जाती है। इसके कारण रिश्ता अत्यधिक प्रभावित होता है इसमें रिश्ते की शान्ति खत्म हो जाती है। रिश्ते में एक दूसरे की रिपेक्ट करना बहुत जरूरी होता है वरना वह रिश्ता चंद दिनों का मेहमान होता है।

5. सेंसटिविटी

जो व्यक्ति अहंकार में रहता है वह केवल अपनी भावनाओं और जरूरत को मान्यता देता है। Ego में पार्टनर क्या चाह रहा है, उसकी क्या भावना है या क्या जरूरी है उसे वह अनदेखा कर देता है जिसके कारण रिश्ते में असंतोष बढ़ता है। अहंकार के कारण व्यक्ति अपनी समस्याओं और इच्छाओं को मान्यता देता है जिसकी वजह से उसे सामने वाली की परेशानियां नहीं दिखाई देती इससे मनमुटाव पैदा हो सकता है।

good relationship tips good partner Ego Issues