Advertisment

Breakup: ब्रेकअप के बाद कैसे रिलेशन से कैसे आयें बाहर

रिलेशनशिप | ब्लॉग: एक रिश्ता टूटता है तो दर्द हम सब को होता है। पर उस रिश्ते की वजह से, उस दर्द की वजह से हम सारी जिंदगी दुख में नहीं बिता सकते। हमें अपनी जिंदगी जीना है। इसके लिए हमें पुराने रिलेशनशिप को भूलना चाहिए।

author-image
Ria Dey
New Update
BreakUp Overcome (Woman's Era.com).png

How To Get Over A Break Up(Image Credit:Woman's Era.com)

How To Get Over From A Breakup: एक रिश्ता टूटता है तो दर्द हम सब को होता है। पर उस रिश्ते की वजह से, उस दर्द की वजह से हम सारी जिंदगी दुख में नहीं बिता सकते। हमें अपनी जिंदगी जीना है और खुशी से जीना है। इसके लिए हमें पुराने रिलेशनशिप को भूलना चाहिए। हमें उस छोड़ जाने वाले इंसान की परवाह बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

Advertisment

ब्रेकअप के बाद कैसे रिलेशन से कैसे आयें बाहर

1. आपने आप पर ध्यान दीजिए

मुझे याद है जब मेरा ब्रेकअप हुआ था मुझे बहुत दर्द हुआ था। मैं उसी चक्कर में खुद को भूल गई थी। पर हमें अपने आप को कभी भूलना नहीं चाहिए, हमें अपने आप की जरूरत को पूरा करना चाहिए, हमें यह जानना चाहिए कि हम कौन हैं, हम क्या चाहते हैं हम कितना खुश रहना चाहते हैं जिंदगी में।

Advertisment

2. घूमने जाएँ

हम ब्रेकअप होने की वजह से हमेशा अपने कमरे में बंद रहते हैं। यह आपको बिल्कुल भी नहीं करना है। जितना अकेले रहेंगे उतना ही आपको उस इंसान के बारे में याद आएगी और आप और भी दुखी हो जाएंगे। आपको इस समय बाहर जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर घूमना है और एक अच्छा समय बिताना है।

3. उनकी बुरी बातें याद रखिये

Advertisment

आपको कभी नहीं भूलना है उस इंसान ने आपके साथ क्या किया है आपको छोड़कर गया है मतलब आपको कितना दुख पहुंचाया है आपको यह नहीं भूलना है रिलेशनशिप में रहने के समय उसने आपके साथ कितनी बुरी बातें की हैं, कितना बुरा व्यवहार किया है। आपको वह सभी बातें याद रखना है और हो सके तो आप कहीं पर लिख लीजिए। ताकि जब भी आपको उस इंसान के बारे में याद आए तो आप उसे पढ़कर उनके ऊपर गुस्सा कर सकें।

4. उनके दोस्तो से दूर रहें

सभी सोशल मीडिया से उस इंसान को ब्लॉक करने से सब कुछ खत्म नहीं हो गया है। अगर उनका कोई दोस्त आपके सोशल मीडिया पर है तो उन्हें भी आपको अपने फ्रेंड लिस्ट से निकालना पड़ेगा। वरना उससे समस्याएं शुरू होंगी।

Advertisment

5. खुद को समय दिजिए

हमें जिंदगी में अपने आप को समय देना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। एक संपर्क से निकलने के बाद आपको खुद को समय देना पड़ेगा। आपको किसी चीज के लिए जल्दबाजी नहीं करनी है। आपको तुरंत उस इंसान को भूलने के लिए किसी दूसरे रिलेशनशिप में नहीं जाना है। इससे समस्या बढ़ सकती है।

“किसी दूसरे इंसान के लिए हम कभी भी अपने आप को दुखी नहीं करेंगे” यह सोच हम सभी में रहनी चाहिए एक चीज का अंत होता है किसी दूसरी सुंदर यात्रा के शुरू होने के लिए।

Breakup रिश्ता समय
Advertisment