Advertisment

Relationship Tips: रिश्ते में नजर आए ये संकेत, तो ब्रेकअप करना है बेहतर

रिश्ता सच्चा और मजबूत तब होता है जब कुछ समय बाद वह पहले जैसा हो जाता है। अगर छोटी-छोटी बातें भी आप दोनों के बीच दूरियां बना रही हैं, कुछ संकेत आपको इस सच्चाई का सामना करवा सकते हैं, कि अब ब्रेकअप का सामना करना पड़ सकता है।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
if you see these signs, then breakup

Image Credit- Freepik

If You See These Signs In Your Relationship Then It Is Better To Break Up: जब दो लोग एक रिश्ते में आते हैं, तो प्यार उसे मजबूत बनाता है। लेकिन एक सफल रिश्ते के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता। कई और फैक्टर्स होते हैं, जिन पर दोनों को मिलकर काम करना पड़ता है। हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव होते हैं, कई बार गलतफहमियां भी होती हैं, नोंकझोंक भी होती है, गिले-शिकवे भी होते हैं, लेकिन रिश्ता सच्चा और मजबूत तब होता है जब कुछ समय बाद वह पहले जैसा हो जाता है। अगर छोटी-छोटी बातें भी आप दोनों के बीच बड़ी दूरियां बना रही हैं, तो आपको इस रिश्ते को लेकर एक बार फिर सोचने की या फिर इसमें आगे बढ़ने की जरूरत हो सकती है। कुछ संकेत आपको इस सच्चाई का सामना करवा सकते हैं, कि अब ब्रेकअप का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

रिश्ते में नजर आए ये संकेत, तो ब्रेकअप करना है बेहतर

समझौते का सही मतलब

रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए हर कपल को कई समझौते करने पड़ते हैं। यह बहुत ही सामान्य है। लेकिन अगर ये समझौते हमेशा सिर्फ एक ही पर्सन कर रहा है तो आपको इस बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए। आप कितने भी महान हों, लेकिन जिंदगीभर समझौतों के सहारे रहना मुश्किल हो सकता है। इसलिए समय रहते सही निर्णय लें।

Advertisment

विश्वास रिश्ते की डोर

विश्वास वो डोर है जो दो लोगों को आपस में जोड़ता है। इस बंधन के धागे टूटने का मतलब है रिश्ते की दृढ़ता (Preservance) में कमी आना। अगर आपका पार्टनर आपका विश्वास बार-बार भंग करता है और उसे इसका पछतावा नहीं होता है या फिर वह विश्वास दोबारा हासिल करने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है, तो आप मान लें कि यह रिश्ता उसके लिए केवल नाम मात्र है। उसकी भावनाओं में अब उत्साह नहीं है। ऐसे रिश्ते को आप दोनों मिलकर निभाने में असमर्थ होंगे। इसलिए, दूरी अच्छी हो सकती है।

फिजिकल और मेंटल अब्यूज

Advertisment

फिजिकल या मेंटल अब्यूज (Mental Abuse) हर रिश्ते के लिए हानिकारक होता है। फिजिकल अब्यूज (Physical Abuse) रिश्ते के अंत का संकेत हो सकता है। वहीं मेंटल अब्यूज को अक्सर लोग समझने में समय लगते हैं, परंतु यह अंदर ही अंदर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप दोनों में से किसी एक का भी सामना हो रहा है, तो आपको उस रिश्ते को स्वीकार करने की बजाय उससे दूरी बनाने की सोचनी चाहिए। क्योंकि ऐसा रिश्ता आपको सिर्फ दुःख ही देगा।

रिश्ते में लड़ाई झगडे

रिश्तों में जुड़े दो व्यक्तियों की सोच मिलनी चाहिए, यह बिल्कुल जरूरी है। लेकिन एक-दूसरे की सोच का सम्मान करना भी बहुत जरूरी है। यदि आप दोनों में या आपके पार्टनर में इस विचार के लिए यह भावना नहीं है, तो आपको अपने रिश्ते पर विचार करने की जरूरत है। माना कि समझौते हर रिश्ते में होते हैं, लेकिन यह अंतर नहीं होना चाहिए। यदि आप रोज़ झगड़ा करते हैं और फिर भी मिलने की कोशिश करते हैं तो ठीक है। लेकिन अगर हमेशा ही एक ही मुद्दे पर मनमुटाव है, तो आपको पेशेंस रखने और रिश्ते को ध्यान में रखकर विचार करना चाहिए।

Mental Abuse Physical Abuse relationship Break Up
Advertisment