Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं से जुड़ी इन सावधानियां का रखें ख्याल

blogs | हैल्थ: प्रेगनेंट वूमेन को अपने स्वास्थ्य के लिए काफी ध्यान देना चाहिए। महिलाएं अपनी जिंदगी में बहुत सारे स्टेज से गुजरती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान हर एक महिला को अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

Ayushi
18 Mar 2023
Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं से जुड़ी इन सावधानियां का रखें ख्याल

Tips For Pregnant Women

Tips For Pregnant Women: डॉक्टरों का मानना है कि प्रेगनेंट वूमेन को अपने स्वास्थ्य के लिए काफी ध्यान देना चाहिए। महिलाएं अपनी जिंदगी में बहुत सारे स्टेज से गुजरती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान हर एक महिला को अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान आपके किए जाने वाले एक्टिविटी का बच्चे पर भी प्रभाव पड़ता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से मां और बच्चे दोनों पर प्रभाव पड़ सकता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

आइए जानें गर्भवती महिलाओं के लिए 5 टिप्स :-

1. धूम्रपान, शराब और नशे वाले पदार्थ सेवन करने से बचें

प्रेगनेंट वूमेन के स्वास्थ के लिए धूम्रपान, शराब और नशे वाले पदार्थ का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि गर्भवती महिलाओं को धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान चाय और कॅाफी का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।

2. ज्यादा यात्रा न करें

प्रेगनेंसी के वक्त यात्रा करना आपके लिए सेफ नहीं होता है इसलिए जरूरी है कि आप यात्रा करने से बचें। प्रेगनेंसी के वक्त कहीं भी यात्रा अकेले न करें। गर्भवती महिलाओं को अपनी जरूरी दवाईयों को हमेशा अपने पास रखना चाहिए।

3. खाने-पीने का ध्यान रखें

डाइट एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों का मानना है कि प्रेग्नेंट महिला को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान आपको हर तीन घंटे पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान आपको पौष्टिक आहार का सेवन करना जरूरी होता है। जैसे कि 'प्रोटीन', 'अंडा', 'मांस', 'दूध' आदि का आप सेवन कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस भोजन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सोयाबीन और दाल का भी आप सेवन रोजाना करें।

4. व्यायाम जरूर करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि व्यायाम करने से गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और वे बीमारियों से भी दूर रह सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आपको हल्का-फुल्का व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है। व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगी। व्यायाम करने से आपका मन भी एकाग्र‌ रहेगा।

5. बाहर का खाना खाने से बचें

डॉक्टरों का मानना है कि गर्भवती महिलाओं को बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर गर्भवती महिलाएं बाहर का खाना खाएंगी तो उन्हें बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बाहर का खाना गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। गर्भवती महिला के लिए जरूरी है कि वह तेल और मसाले वाले खाने का सेवन करने से बचे।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल