Advertisment

Red Flags : जानिए क्या होता है एक रिलेशनशिप में रेड फ्लैग

ब्लॉग : रिलेशनशिप की बात करे तो पार्टनर की वो आदतें जिनके वजह से वो अपने पार्टनर के लिए सही न हो जैसे की अपने पार्टनर को रिलेशनशिप में होकर चीट करना और अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखना।

author-image
Ayushi
New Update
Rs.png

Red Flags In A Relationship (Image Credit : Thrive Global)

Red Flags In A Relationship : मानव संबंध हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्यार महसूस करना और जुड़ाव की भावना हमारे मानसिक स्वास्थ्य में योगदान करती है। लेकिन सभी रिश्ते हमारे जीवन को बेहतर नहीं बनाते। कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो हमारे लिए अच्छे नहीं होते और ऐसे रिश्ते हमारी लाइफ को बेहतर बनाने के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। कुछ रिश्ते आपको काफी नुक्सान पहुंचा सकते हैं और इसलिए एक रिलेशनशिप में रेड फ्लैग्स को पहचानना और भी महत्वपूर्ण हो चुका हैं। रेड फ्लैग को लोग खतरे की घंटी मानते हैं। किसी भी इंसान की टॉक्सिक ट्रेट्‌ यह वो इंसान आपके साथ कैसा व्यवहार करता हैं इसी को रेड फ्लैग्स कहा जा सकता हैं । 

Advertisment

रिलेशनशिप की बात करे तो आपकी पार्टनर की वो आदतें जिनके वजह से वो अपने पार्टनर के लिए सही न हो जैसे की अपने पार्टनर को रिलेशनशिप में होकर चीट करना और अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखना यह फिर अपने पार्टनर पे हाथ उठाना इन सभी चीजों को हम एक रिलेशनशिप में रेड फ्लैग कह सकते हैं। रेड फ्लैग्स एक रिलेशनशिप में इतनी आसानी से नहीं दिखते हैं क्युकी जब दो व्यक्ति एक दुसरे से प्रेम करने लगते हैं वो एक दूसरों की बुरी आदतें और उनकी गलतियां नजरअंदाज करने लग जाते हैं और इसी कारण से वो सभी रेड फ्लैगस इग्नोर करने लगते हैं और बात आगे जाकर काफी बिगड़ जाती हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ चाहते हैं एक हेल्थी रिलेशनशिप तो नही करें नजरअंदाज ये सभी रेड फ्लैग्स। तो आइए जानते हैं की किस तरह की रेड फ्लैग्स को हमें बिलकुल भी इग्नोर नही करना चाइए।

रिलेशनशिप में रेड फ्लैग क्या है 

1. कंट्रोलिंग व्यवहार और जलन

Advertisment

एक रिलेशनशिप दो लोगों को मिला कर बनता हैं जहा दोनो लोगों के विचार, बातें और सोच दोनो को ही सुनना चाहिए न की किसी एक को दूसरे पे हावी होना चहिए अगर रिलेशनशिप में कोई एक इंसान दूसरे पे हावी हो रहा हैं यह वो सिर्फ अपनी ही बातें मनवाना चाहता हों तो यह एक बहुत बड़ा रेड फ्लैग हैं। साथ ही साथ अगर आपके पार्टनर में किसी भी तरह की जलन की भावना हो और अगर आपके पार्टनर को आपका किसी और से बातें करना यह मिलना जुलना भी पसंद न आए तो यह जलन की भावना भी एक रेड फ्लैग हैं।

2. बार-बार झूठ बोलना

अगर आपका पार्टनर रिलेशनशिप में बार बार झूठ बोलता हो यह बातें आपसे छुपाता हो तो यह गलत बात हैं एक रिलेशनशिप में अगर कोई आपसे बार बार झूठ बोले यह बातें छुपाए तो वो आपका रिश्ता कमजोर और खराब कर सकती हैं क्युकी झूठ से आपका आपके पार्टनर से भरोसा टूट जायेगा एक छोटा सा भी झूठ आपके रिलेशनशिप को खराब कर सकता है और यह एक रिलेशनशिप में रेड फ्लैग हैं आपको यह रेड फ्लैग को पहचानना आना चाइए ।

Advertisment

3. एब्यूज करना

प्यार मे थोड़ी बहुत नोक झोंक यह छोटी मोटी अनबन भी होती हैं लेकिन अगर आपका पार्टनर आप पर हाथ उठाए यह आपको एब्यूज करे और सारा ब्लेम आप पे डाल दे तो यह एक रेड फ्लैग हैं क्युकी रिलेशनशिप में हमेशा एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए और एक दुसरे की गलती समझनी चाइए और एक दुसरे पे ब्लेम नही डालना चाहिए ।

4. आपको इमोशनली सपोर्ट ना करना

Advertisment

अगर आपका पार्टनर आपको इमोशनली सपोर्ट नही करता हो और हमेशा अपनी नीड्स देखता हो और साथ ही साथ जब भी आपको उनकी सपोर्ट की जरूरत हो वो आपके बुरे समय में आपका साथ न देता हो तो यह एक बहुत बड़ा रेड फ्लैग हैं जिसे आपको हमेशा सावधान रहना चाहिए और इग्नोर नही करना चाहिए क्युकी ये आगे जाकर आपके रिलेशनशिप मे काफी प्रॉब्लम्स ला सकता हैं।

5. हमेशा खुद की जरूरतों को आगे रखना 

अगर आपका पार्टनर हमेशा खुद की जरूरतों को आगे रखता हैं और आपकी हर छोटी सी छोटी चीजें इग्नोर करता हैं और हमेशा सब कुछ खुद के बारे में बना लेता है तो यह दर्शाता हैं की आपका पार्टनर बहुत ही सेलफिश हैं और वो सिर्फ और सिर्फ खुद के बारे में ही सोचता हैं यह भी एक रेड फ्लैग हैं जो हमेशा आपको ध्यान में रखना चाहिए।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन मुस्कान का है।

relationship Red Flags रिलेशनशिप रेड फ्लैग
Advertisment