/hindi/media/media_files/pWrfnbShJONs76sHQFB7.png)
Relationship (Image Credits: )
Why Women Choose To Stay In A Toxic Relationship: कई बार महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप में चाहते हुए भी उसे तोड़ नहीं पाती और इतनी हिम्मत नहीं कर पाती कि अपने लिए स्टैंड लेकर उस रिलेशनशिप से बाहर निकले। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं भावनात्मक निर्भरता, आर्थिक रूप से निर्भरता, अकेलेपन का डर होना, सोसाइटी की छोटी सोच, खुद पर आत्मविश्वास ना होना, परिवर्तन की उम्मीद में यह सूचना की चीज कभी तो बेहतर हो जाएंगी और भी कई कारण है जिस वजह से महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप को सहती है और अपने लिए आवाज नहीं उठाती। उन्हें कई सारी चीजों का भय होता है और खुद पर विश्वास नहीं होता कि वह अकेले भी खुशी और आत्मनिर्भरता से जीवन व्यतीत कर सकती हैं।
किन कारणों से महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने में घबराती हैं?
1. भावनात्मक निर्भरता
जब दो व्यक्ति किसी रिलेशनशिप में होते हैं तब वह एक दूसरे पर भावनात्मक रूप से भी निर्भर होते हैं। इसलिए कई बार टॉक्सिक रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी महिलाएं उस रिलेशनशिप से बाहर नहीं निकलती क्योंकि वह अपने पार्टनर पर भावनात्मक रूप से निर्भर होती हैं। यदि आपके प्रति किसी का व्यवहार ठीक नहीं है या आप किसी गलत रिलेशनशिप में है तो आपको अपनी सैल्फ रिस्पेक्ट को चुनना चाहिए और हिम्मत करके उसे रिलेशनशिप से बाहर निकलना चाहिए।
2. आत्मविश्वास की कमी
कई बार महिलाएं इसलिए भी टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने में डरती है क्योंकि उन्में आत्मविश्वास की कमी होती है। कई बार महिलाएं डर जाती है कि वह अकेले सब कुछ कैसे संभालेंगी कैसे आत्मनिर्भर बनेगी और कैसे जीवन व्यतीत करेंगी। ऐसे में जरूरत है तो सिर्फ खुद पर विश्वास रखने की और हिम्मत करके उस टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने की।
3. आर्थिक रूप से निर्भरता
महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना टेंडर आवश्यक है कई बार महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने आपकी हिम्मत इसलिए नहीं कर पाती क्योंकि वह अपने पार्टनर पर आर्थिक रूप से निर्भर होती है उन्हें यह डर होता है कि अगर उन्होंने अपने पार्टनर को छोड़ा तो वह अपनी और अपने बच्चों की जिम्मेदारियां को कैसे पूरा करेंगी। महत्वपूर्ण है कि महिलाएँ पहली प्राथमिकता अपनी पढ़ाई, करियर और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने को दें। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने पर महिलाएं खुशी से और आत्मसम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर पाएंगी और उन्हें किसी भी चीज के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं होगी।
4. सामाजिक सोच
कई बार महिलाएँ अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर इसलिए नहीं निकलती क्योंकि उन्हें सामाजिक ताने और उनकी छोटी सोच का भय होता है। लोग क्या कहेंगे यह सोच कर अक्सर महिलाएँ अपने लिए आवाज नहीं उठाती और गलत व्यवहार, गलत रिलेशनशिप को सहन करती हैं। लेकिन महिलाओं को वह सुनना चाहिए जो उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है सही है और जिससे वह सुरक्षित और खुश रह सके। महिलाओं को सोसाइटी की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
5. अकेलेपन का भय
कई बार महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप से इसीलिए बाहर नहीं आती क्योंकि उन्हें यह डर होता है कि वह अकेले कैसे रहेंगी। इसका कारण यह है कि वह भावनात्मक रूप से अपने पार्टनर पर निर्भर होती हैं और उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण होने लगता है कि वह अकेले नहीं रह पाएंगी। लेकिन किसी भी टॉक्सिक रिलेशनशिप में आपको अपने स्वाभिमान को चुनना चाहिए।
6. सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद
कई बार महिलाएं टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर नहीं आती अपने लिए स्टैंड नहीं लेती और गलत व्यक्ति को छोड़ने से डरती है इसका कारण यह है कि महिलाओं को सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद होती है। महिलाएं सोचती है चिकन यह रिलेशनशिप मजबूत और सकारात्मक हो जाएगा कल यह व्यक्ति सकारात्मक रूप से बदल जाएगा और उनका सम्मान करेगा लेकिन आपके माफ करने और उम्मीद का फायदा उठाते हैं इसलिए महिलाओं को गलत चीज को माफ नहीं करना चाहिए और अपने भी आवाज उठानी चाहिए।