Relationship Tips: रिश्ते में महिलाएं खुद को बदलने से कैसे बचें?

रिलेशनशिप में आने के बाद महिलाओं से यह उम्मीद की जाती है कि वे खुद को बदलना शुरू करें। आज हम बताएंगे कि क्यों महिलाओं को खुद को बदलना नहीं चाहिए?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
single women life

File Image

Why Women Shouldn't Change for Anyone: रिलेशनशिप में आने के बाद महिलाओं से यह उम्मीद की जाती है कि वे खुद को बदलना शुरू करें। इसे बहुत ही नॉर्मल प्रक्रिया माना जाता है। ऐसा देखा जाता है कि रिश्ते में आने के बाद महिलाओं को खुद को बदलना ही पड़ता है। उन्हें एडजस्टमेंट करनी ही पड़ती है और इसके साथ ही कुछ कंप्रोमाइज भी महिलाओं की तरफ से होते हैं. ऐसा क्यों है? ऐसा बहुत कम बार होता है कि पुरुषों को रिश्ते में आने के बाद खुद को बदलना पड़े। यह सब चुनौतियां महिलाओं को की आती हैं? आज हम बताएंगे कि क्यों महिलाओं को खुद को बदलना नहीं चाहिए?

रिश्ते में महिलाएं खुद को बदलने से कैसे बचें?

खुद की पहचान खत्म

Advertisment

अगर महिलाएं खुद को बदलना शुरू कर देंगी तो उससे उनकी मूल पहचान ही बदल जाएगी। वह खुद के साथ कनेक्ट महसूस नहीं करेंगी। उन्हें खुद में कुछ भी अपना नहीं लगेगा। उन्हें अपने आप में भी दूसरे ही दिखाई देंगे। उन्हें ऐसा बोला जाएगा की तुम्हें अपने पार्टनर के हिसाब से खुद में बदलाव लाने होंगे जिसका प्रेशर उनकी मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए महिलाओं को अपनी मूल पहचान को बचाने के लिए खुद को बदलना नहीं चाहिए।

अहमियतकमहोगी

अगर रिलेशनशिप में आपको बदलने के लिए कहा जा रहा है तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। जब आप कंट्रोल में होंगे तो रिश्ते में आपकी अहमियत कम होगी। आप अपने हिसाब से कुछ नहीं कर सकते हैं। आपको हर बात के लिए परमिशन लेनी होगी जो की बिल्कुल भी सही नहीं है।  महिलाओं से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वह हर काम पूछ कर करें। ऐसे में आपको हर बात की जस्टिफिकेशन देनी होगी कि आप यह क्यों कर रहे हैं और यह एक टॉक्सिक रिलेशनशिप की निशानी है। आपको हर बार खुद को एक्सप्लेन करना पड़ेगा की आप क्यों यह क्यों कर रहे हैं।

खुदकाध्याननहींरखपाएंगे

जब आपको बदलने के ऊपर जोर दिया जाता है तब आप दूसरों के लिए ही सब कुछ करते हैं लेकिन अपने आपका ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। आपको पता ही नहीं चलता कि आपको क्या अच्छा लगता है या फिर आप अपनी लाइफ में क्या चाहते हैं। बहुत समय बाद आप यह बात महसूस करते हैं कि अब आप बहुत पीछे छूट गए हैं। इसलिए बाद में पछतावा करने की बजाय आप ही आज ही आप अपने लिए स्टैंड ले और अगर आपको बदलने के लिए कहा जा रहा है तो तुरंत मना करें। आप दूसरों के लिए अपने सिद्धांतों और वैल्यूज के लिए नहीं बदल सकते हैं।

पर्सनलस्पेसखत्म

Advertisment

रिश्ते में एक दूसरे को पर्सनल स्पेस देना बहुत जरूरी है लेकिन जब पार्टनर का कंट्रोल आपके ऊपर होगा और आप सब कुछ उनके हिसाब से करेंगे तो आपको फॉर ग्रांटेड लिया जाएगा। इससे आपकी पर्सनल स्पेस पर भी इसका असर पड़ेगा। आप अपनी इंडिविजुअलटी को खो देंगे। आप हर चीज के लिए उनके ऊपर निर्भर हो जाएंगे। इसलिए आपको कभी भी खुद को नहीं बदलना है। अगर कोई आपको प्यार करना चाहता है या आपके साथ रिलेशनशिप रखना जाता है तो उसे आपको वैसे ही स्वीकार करना होगा जैसे आप हैं।

परफेक्टबननेकीकोशिशकरतेहैं

आपको ऐसा नहीं सोचना है कि मेरे में कुछ कमियां हैं क्योंकि यह सब कुछ आपको गिल्ट, डालने के लिए भी किया जा सकता है। आप परफेक्ट बनने की कोशिश मत करें। आप खुद को वैसे ही प्रस्तुत करें, जैसे आप हैं। दूसरों के लिए खुद को बदलना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अगर दूसरे आपके साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें आपके साथ वैसे ही रहना होगा जैसे आप है क्योंकि उनके पास कोई अधिकार नहीं है कि वह आपको बदलने के लिए कहे।

be yourself